धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। जैन पब्लिक स्कूल में समर कैंप के दौरान
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा
है। इसमें बच्चों को समय के सदुपयोग के अलावा उनकी रूचि खेल, डांस और
अन्य विषयों के प्रति जगाई जा रही है। यह कैंप 31 मई तक चलेगा। स्कूल के
प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता के
मार्गदर्शन में यह कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाएं
विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। बच्चों को डांस के अलावा आत्म
रक्षा, सुलेख, आर्ट एंड क्राफ्ट, चित्रकला, स्केटिंग, योगाभ्यास,
एरोबिक्स, वैदिक गणित, विज्ञान के विभिन्न प्रयोग एवं व्यक्तित्व विकास
की कलाओं में निपुण बनाने का कार्य किया जा रहा है। खेल-खेल में बच्चे
अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। बच्चों को जल्द वाटर पार्क ले जाया जाएगा।

0 Comments