धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव चिराहड़ा में एक
महिला के सुसाइड केस में पुलिस ने जांच में अहम सुराग मिलने के बाद मृतका
के पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव चिरहाड़ा का तनेंद्र है। जांच
अधिकारी एएसआई परविन्द्र के अनुसार 14 र्म को चिराहड़ा निवासी अनीता ने
अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के पिता जिला झज्जर के
गांव गोरिया निवासी रामफल ने पुलिस को उसकी बेटी की हत्या होने की शिकायत
दर्ज कराई। उसने कहा कि उसकी बेटी अनीता की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व
तनेंद्र के साथ हुई थी। दोनों को 7 साल का बेटा है। तनेंद्र अपनी पत्नी
अनीता दहेज के लिए मारता-पीटता था। इसके किसी अन्य महिला के साथ भी अवैध
संबंध थे, जिसका पता अनीता को चल गया। तनेंद्र अनीता को अपने रास्ते से
हटाना चाहता था क्योंकि वह उसके रास्ते का रोड़ा बन गई थी। रोज-रोज की
मारपीट से तंग आकर अनीता ने सुसाइड कर लिया। पुलिस जल्द आरोपी पति को
अदालत में पेश करने वाली है।

0 Comments