गुरुग्राम:
माता वैष्णों देवी दर्शन यात्रा के तहत मंगलवार को पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील ने 11वें जत्थे में शामिल यात्री बसों को झंडी दिखाकर कटरा के लिए रवाना किया। इस दौरान यात्रा के संयोजक विधायक उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। यात्रा की रवानगी से पहले विधायक उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर पुलिस कमिश्नर का स्वागत किया। इस जत्थे में 40 बसों में 18 सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। सभी ने माता रानी के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं की सुखद-सफल यात्रा की कामना की। यात्रा को लेकर श्रद्धालु भी उमंग-उल्लास व भक्ति भाव से विभोर दिखाई दिए।
माता वैष्णों देवी दर्शन के यात्री जत्थे की रवानगी के बाद पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील ने यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की और करीब एक माह तक चलने वाली इस सामूहिक धार्मिक यात्रा के व्यापक प्रबंध की तारीफ की। पुलिस कमिश्नर ने इस धार्मिक यात्रा कार्यक्रम की प्रशंसा कर कहा कि सामूहिक तौर पर धार्मिक यात्रा भाव का असर समाज व लोगों पर सकारात्मक पड़ता है। अन्यथा, वर्तमान में ऐसा देखा जाता है कि समाज में ज्यादातर लोगों का तव्वजो सामूहिक या सार्वजनिक कार्यों से अधिक व्यक्तिगत रहता है।
इस मौके पर विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित कई सामूहिक धार्मिक यात्राओं का प्रभाव यह रहा है लोगों के बीच दुआ-सलाम बढ़ा है और इस बारे में लोग उन्हें बताते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों की एक सुचारू शुरुआत की जरूरत भर होती है, उसके बाद रास्ता अपने आप बनता जाता है। इसका ही प्रभाव है कि हम एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों सामूहिक यात्रा कराने में बारे में सोचने और उसे जमीन पर उतारने में सफल होते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस 11वें जत्थे को लेकर अब तक करीब 17 हजार यात्री माता वैष्णों देवी की यात्रा पर जा चुके हैं जबकि 30 जून तक के लिए अब तक करीब 9 हजार यात्रियों का पंजीकरण हुआ है।
इस मौके पर दिनेश वशिस्ट अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर 3,5&6, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हंसराज कसाना, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुंदरी खत्री, सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष रितु महेश्वरी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शारदा शर्मा, रेखा भसीन, सुरेखा, दयानंद मंडल की उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, अनीता, वैश्य समाज की ललीता गुप्ता, अश्वनी कुमार, अनिल धनखड़, लोकेश, संजय शर्मा, ओमकार जून आदि उपस्थित थे।
0 Comments