मनबीर लांबा इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी।

इनेलो में दो बार युवा जिलाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं देने वाले मनवीर लांबा बुधवार को इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। गढ़ी बोलनी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल की मौजूदगी में मनवीर के साथ उनके छह दर्जन से अधिक साथियों ने भी भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की हुंकार भरी। पालीवाल ने इन सब लोगों को 7 जुलाई से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत विधिवत पार्टी में शामिल करा दिए जाने की बात कही। 


इस मौके पर उन्होंने भाजपा के शासन से लोगों के खुश होने तथा चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में होने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने इनेलो को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं का पार्टी के चुनाव निशान वाला पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रीतम चैहान ,जिला सदस्यता प्रमुख रामपाल यादव ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ हरीश यादव ,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ,ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जय वीर योगी प्रधानमंत्री प्रचार-प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष अजय काटी वाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद राठौड़ ,आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक गौरव शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बावल सुभाष यादव समेत पार्टी पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments