धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी।
3 जुलाई तक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदेश भर में चलाया गया विशेष प्रचार अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। एक माह के दौरान विभागीय अमले ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार‘-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक किया। डीआईपीआरओ जयपाल सिंह ने बताया कि इस बार यह अभियान अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाने में कारगर साबित हुआ।
इस विशेष अभियान में जनसंपर्क विभाग ने सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर आधुनिक तरीके को अपनाया। लोकगीत, प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया और सोशल मीडिया का इस काम में सहयोग लिया गया। इस अभियान से लोगों के बीच सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी पहुंचने के साथ ही आपसी भाईचारे को कायम रखने का संदेश भी पहुंचाया गया।

0 Comments