कोसली में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी।

कोसली गांव में भाजपा सदस्यों ने जिला सदस्यता सह प्रमुख बलजीत यादव के नेतृत्व में सदस्यता महापर्व मनाया। उन्होंने भाजपा संगठन में कार्यकर्ता को रीढ़ की हड्डी बताते हुए सबको बराबर का सम्मान दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। इस संबंध में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल और अमित शाह का विशेष तौर पर नाम लिया। इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख सतवीर सिंह, माडूराम, मुकेश पंच, सज्जन सिंह, चंद्र प्रकाश, लख्मीचंद, जगत सिंह, सतवीर सिंह, राजकुमार, राजेश पंच, वेद प्रकाश, सावित्री देवी, जिले सिंह ,सुरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments