वोट मांगने वालों से जनता मांग रही हिसाब: वशिष्ट गोयल

सोहना (राजेन्द्र होटला): नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ट कुमार गोयल ने सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक रहे हैं।हर रोज वोट के नाम पर राजनीति करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। हर कोई एक बार फिर से सोहना तावडू क्षेत्र की जनता को गुमराह करने में जुट गया है।लेकिन इस बार जनता पहले से ही सावधान है। 

इसीलिए क्षेत्र में जो कोई भी वोट बैंक की राजनीति करने रहा है। जनता उससे पिछले 5 सालों में कराया गए विकास कार्यों का ब्यौरा मांग रही है। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि अच्छी बात है कि जो लोग भी वोट बैंक की राजनीति करें। उनकी क्या गारंटी है कि वह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जो वादे-इरादे जता रहे हैं। उसका क्या फल भविष्य में दिलाएंगे। वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि तावडू सोहना का विकास तभी संभव है, जब यहां के लोग एकजुट होकर एक ऐसी आवाज बने कि उन्हें क्षेत्र से एक ऐसा वकालत करने वाला नेता मिल जाए। जो उनकी समस्याओं को सही मायने में दूर करा सके। उन्होंने कहा कि नव जन चेतना मंच ने क्षेत्र के विकास का, रोजगार का, न्याय का बीड़ा उठाया है। हमारा एक ही प्रयास रहा है कि सभी वर्गों का समान रूप से विकास हो। क्षेत्र का भेदभाव ना हो। 

इस बार अगर जनता ने इसी तरह साथ दिया तो तावडू सोहना को गुडगांव के तर्ज पर विकसित कराऊंगा। इस मौके पर नव जन चेतना मंच के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वदानंद आर्य, मीडिया प्रभारी विनोद नंबरदार, डॉक्टर संजय दायमा, राजपाल फौजी, अशोक यादव, राजेंद्र दायमा, पवन, हेमराज, मुकेश, लाल सिंह, रविंद्र फौजी, ओमवीर गहलोत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments