भाजपा किसान मोर्चा चलाएगा गौरव महा-अभियान , पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। 

मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा वर्करों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यदेव यादव ने की। इस बैठक में उक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल भी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में उक्त मोर्चा की ओर से किसान गौरव महा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जोकि 7 अगस्त से शुरू होगा। बैठक में शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के 465 गांव कवर किए जाएंगे और इसमें किसानों के कल्याण के लिए बीते 5 साल में चलाइ्र गई योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष पालीवाल की मौजूदगी में इस अभियान के संचालन के लिए मोर्चा पदाधिकारियों को कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। 

इस अभियान के जिला संयोजक संजय चैहान होंगे। इसके के साथ रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सुरेश खरखड़ा, बावल विधानसभा क्षेत्र के संयोजक हीरालाल जबकि कोसली विधानसभा क्षेत्र के संयोजक हरेंद्र यादव होंगे। मंडल स्तर पर धारूहेड़ा में बाबूलाल छाबड़ी, बीकानेर में धर्मेश यादव, रेवाड़ी में प्रवेश खड़गवास, गढ़ी बोलनी में विजय यादव, बावल में कुलदीप चैहान, खोल में महेंद्र गुप्ता, जाटुसाना में बिल्लू लंबरदार, नाहड़ में रामनिवास यादव, डहीना में राजेश यादव, बेरली में टीटू प्रधान को अभियान की सफलता की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यदेव यादव ने कहा कि 7 अगस्त को यह अभियान रेवाड़ी विस क्षेत्र के गांव मसानी के बस स्टैंड से, बावल विस क्षेत्र के गांव पावटी से जबकि कोसली विस क्षेत्र के गांव बालधन खुर्द से शुरू होगा। पूरे जिले में भाजपा वर्करों की 10 टीमें इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएंगी। इसके साथ किसान मोर्चा अपना सदस्यता अभियान भी चलाएगा। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments