तमिलनाडू से आया यादव महासभा का शिष्टमंडल


                                                धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर तमिलनाडुयादव महासभा का एक शिष्टमंडल श्रद्धाजंलि अर्पित करने आया। इस मौके पर शिष्टमंडल के सदस्यों नेअहीरवाल के दिग्गज राव बिरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह से अलग तौर पर मुलाकात की। उन्हें शाॅल भेंट किया और दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं भेंट की।
रेवाड़ी फोटो: शिष्टमंडल पूर्व विधायक राव यादवेंद्र का सम्मान करते हुए। 

Post a Comment

0 Comments