गुरुग्राम:टीम अजेयभारत:
रितू कटारिया ने मिसेज भारत आइकन प्लैटिनम फर्स्ट का खिताब जीत कर हरियाणा ही नही देश भर में नाम रोशन किया है । आपको बता दे कि रितू कटारिया ने इससे पहले भी मिसेज हरियाणा 2018 का खिताब जीत चुकी हैं ।
मुंबई के सहारा स्टार में अखिल बंसल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर की 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
गुरुग्राम- फिल्म दंगल का एक डायलॉग मशहूर हुआ है-म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के..। यह बात बिल्कुल सही है कि म्हारी यानी हरियाणा की छोरियां न तो छोरों से कम हैं और न ही किसी क्षेत्र में कमजोर हैं। अब छोरियों के साथ अब महिलाओं का भी डंका बज रहा है। गुरुग्राम की रितू कटारिया ने अब मिसेज भारत आइकन प्लैटिनम फस्र्ट का खिताब जीतकर अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पेशे से शिक्षिका रितु कटारिया इससे पहले मिसेज हरियाणा-2018 का खिताब जीत चुकी हैं। कोई भी टाइटल आपके नाम के आगे लग जाता है तो फिर आपकी सामाजिक रूप से पहचान भी उसी तरह से बन जाती है। फिर समाज के लिए आपको हमेशा आगे रहना पड़ता है। इसी सोच के साथ रितू कटारिया भी हमेशा सामाजिक मुद्दों को, सामाजिक बुराईयों को उठाती रही हैं। अब उन्हें और बड़ा टाइटल मिल गया है तो जिम्मेदारी भी स्वाभाविक ही बढ़ गई है। इस टाइटल को जीतने के बाद अपने गृह नगर पहुंची रितू कटारिया ने बुधवार को पत्रकारो से वार्ता की।
रीतू कटारिया ने बताया कि उनकी इस जीत का श्रेय उनके परिवार और उनके साथ जुड़े हुए हर एक व्यक्ति को जाता है। अपनी जॉब के साथ इस मुकाम तक पहुंचना बहुत संघर्ष भरा रहा। अपनी जीत को सही मायने में समाज में अच्छे कार्य करके साबित करेंगी। देविका धीर सिंह ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रीतू कटारिया ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उनका मुख्य उद्देश्य देश के हर नागरिक को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करके देश सेवा करना है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, ताकि कोई महिला अपने आप को मायूस ना समझे। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें चिराग वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव का पद देकर सम्मानित किया। चिराग वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अतर सिंह संधू, पुष्पा धनखड़, डॉ. सुनीता कटारिया, सपना सेहरावत, पूनम सेहरावत, पीपी मेहता, जोगिंदर कटारिया, मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के अधयक्ष अजय शर्मा, सुरेखा शर्मा, मंजू मोहन, गुरुकुल से कृष्ण मुरारी, जिला टैक्स बार के प्रधान रमेश बामल, रतन शर्मा, दीपक कटारिया, धर्मवीर हिंदुस्तानी, पंकज गुप्ता, टिंकू कुमार, नरेश कटारिया, गुंजन मेहता, प्रदीप चौहान, धर्मेन्द्र फौजी, रमेश त्यागी, ओपी गुप्ता, अश्विनी शर्मा व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

0 Comments