राजस्थान सरकार ने गुटका तंबाकू पर लगाया प्रतिबंध, प्रदेशवाशियो को दी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी जयंती पर प्रदेश में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाते हुए राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। 

जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी जयंती पर प्रदेश में तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाते हुए राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। प्रतिवर्ष देशभर में हजारों की संख्या में लोग तंबाकू के कैंसर से मरते हैं। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में तंबाकू पर प्रतिबंध की बात कही थी। उसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लागू किया गया है।


महात्मा गांधी की जयंती पर गहलोत सरकार ने बड़ी घोषणा की है। अब प्रदेश में मैग्निशियम कार्बोनेट निकोटिन तम्बाकू, मिनरल ऑयल युक्त पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारी के उत्पादन, भंडारण, वितरण पर रोक लगाई गई है। इसकी घोषणा चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने की है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन सार्वजनिक किया गया है। सरकार ने इनको खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधित किया है।

TAGSGUTKHA PAN MASALA BANNED RAJASTHAN

Post a Comment

0 Comments