फोटो: रेवाड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नडडा व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जनता का हाथ उठाकर अभियान करते हुए, साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव व रेवाड़ी विधानसभा प्रभारी प्रीतम चौहान।
धनेश विद्यार्थी :
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नडडा ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के समर्थन में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता वाली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो भाजपा से बाहर गया, समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में जो घटनाक्रम हुआ है, वह सही नहीं। हमारी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। हमारी नीति, नीयत और नेता साफ है और परिणाम भी बेहतर आएंगे, ऐसा आप लोग भी विश्वास रखे।
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव आदि ने पगड़ी बांधकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। नडडा ने इस मौके पर कहा कि आज मुझे रेवाड़ी आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यहां मैं राव तुलाराम के आजादी में योगदान और हरियाणा की इस पावन धरती को सलाम करता हूं। नडडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ मेरा जुड़ाव 2013 में हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर और मंत्री राव के कुशल मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव में आपने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाया, इसके लिए मैं पार्टी की ओर से तहेदिल से आप सबका आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि हम दोनों ताकत चाहते हैं। केंद्र में आपने भाजपा की सरकार बनाई और अब हरियाणा में भी हम भाजपा की सरकार देखना चाहते हैं। दोनों ताकतें हमारे पास होनी चाहिए। हमें दोनों हाथों से आपकी सेवा करने का मौका दें।
उन्होंने कहा कि मैं यह बात कहने के लिए नहीं कर रहा। पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने देश को नई सैन्य शक्ति बनाया है। ऐसा होने से हरियाणा का गौरव बढ़ा है क्योंकि यहां हर गांव का युवा सेना में है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें भाजपा का अच्छा सेवक बताने के बाद कहा कि कांग्रेस ने वन रैंक-वन पैंशन योजना के लिए मात्र 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया था मगर पीएम मोदी ने अब इस योजना के माध्यम से 22 लाख लोगों को 12 हजार करोड़ रूपए का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल आर्गनाइज स्टेटस का जिक्र करते हुए सशस्त्र बलों के सेवारत जवानों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
नडडा ने कहा कि भाजपा ने सैन्य ताकत बढाने के लिए 7 हजार पनडुबी, 78 तेजस एमके 10 दिए और ऐसा देश में पहली बार हुआ। आपको देश में बुलेट प्रूफ जैकेट का घोटाला याद होगा। हमारी सरकार ने आज एक लाख 8 हजार बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने के साथ ही अब इनके निर्यात की क्षमता भी हासिल कर ली है।
फोटो: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नडडा व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत मंच पर गुफतगू करते हुए। नडडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से 12 हजार करोड़ रूपए की लागत से मनेठी में बनने वाले एम्स की स्वीकृति प्रदान की, जोकि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य संस्थान बनेगा, जिस पर प्रतिवर्ष 2000 करोड़ रूपए खर्च होंगे तथा इस संस्थान में 100 डाक्टर व 100 नर्सिज भी शिक्षा और चिकित्सका शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आपने एक अंगुली की ताकत ने राव इंद्रजीत सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया और उनकी एक अंगुली की ताकत ने कश्मीर को 370 और 35 ए से आजादी दिलाई। एक देश-एक प्रधान तो दो निशान क्यों के नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब पीएम नरेंद्र मोदी ने इस नारे को साकार कर दिखाया और अब देश में एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान हो गया है। नडडा ने कांग्रेस वालों से कुछ सवाल पूछने की बात भी कही। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके भाषणों का प्रारूप पाकिस्तान द्वारा यूएनओ में दिए गए वक्तव्य में दिखाई देता है। कांग्रेसी इस बात का जवाब दें कि क्या वो पाकिस्तान समर्थक हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान से देश को दो प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवानी मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति व अमित शाह की रणनीति से हटी धारा 370 से जम्मू-कश्मीर के लोगों को लाभ मिलेगा। लददाख में गुर्जर व बकरवाल बिरादरी के लोग राष्ट्रभक्त हैं और वे भी अब विकास की मुख्य धारा में जुड़कर देश की चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब नौकरी की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को मोदी जी ने ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई। अब कश्मीर की कोई भी लड़की देश के किसी भी युवा से शादी कर सकती है, जिसके बाद उसे अपनी पैतृक सम्पति में हिस्सा मिलेगा। हमारी सरकार ने कश्मीर और लददाख जो कि जनजातीय इलाका है, वहां परिसीमन के बाद लोगों को अब लोकसभा, विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक और सांसद बनने का मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा और हमारे नेताओं की सोच की वजह से संभव हो पाया। आप भी पार्टी को जीत दिलाने में अपना सहयोग दें और मुझे यकीन है कि परिणाम निश्चित तौर पर बेहतर आएंगे। उन्होंने कहा कि देश के गरीब लोगों को 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य लाभ आयुष्मान योजना के तहत दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार ने किसानों को 60 साल के बाद 3 हजार रूपए मासिक पैंशन देने की योजना भी लागू की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसान सम्मान योजना लागू की, जिसके तहत 14 करोड़ किसानों को 6 हजार रूपए प्रति किसान लाभ दिया जा रहा है। इस पर 90 करोड़ रूपए खर्च किया जा रहा है।
उनसे पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अब विधानसभा की जंग नए मोड पर पहुंच गई है। 60 साल भाजपा के संघर्ष और 40 साल के मेरे संघर्ष को अब सिरे चढाने का वक्त है। लोकसभा चुनाव के वक्त आपने हरियाणा से पूर्ण बहुमत दिलाने का काम किया और अब विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित करना पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल के काम का उनको मान देने का वक्त है। उन्होंने कहा कि छह साल पहले जो संगठन बना था, और देश में एक रिकार्ड कायम हुआ तथा दूसरी बार चुनाव में पहले से अधिक वोटों से उस रिकार्ड को कायम रखते हुए जनसमर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक भी सीट निकल गई तो 40 साल की मशक्कत पर पानी फिर जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व क्या चाहता है, उस बात को ध्यान में रखते हुए हमें पहले से अधिक प्रयास करके पार्टी के उम्मीदवारों को जिताना है। उन्होंने कहा कि मेरे भाजपा में आने से पहले दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस का परचम था मगर अब भाजपा का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोग से हरियाणा में अब तक अधिकांश मुख्यमंत्री बने मगर मुख्यमंत्री बनने के बाद केवल वो कूप मेंढक बनकर अपने ही क्षेत्र के विकास तक सीमित रहे और शेष हरियाणा विकास से वंचित रहा। हम असली भाजपाई हैं और हमारे पास भाजपा का असली उम्मीदवार है।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील यादव को 21 अक्तूबर के दिन कमल के निशान पर अपना कीमत वोट दें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव मूसेपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, जिला महासचिव प्रीतम चैहान, चाकसू राजस्थान से विधायक प्रमिला समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

0 Comments