करनाल से मनोहर लाल खट्टर ने लहराया जीत का परचम


125408 मतों में से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिले 79906 मत 

करनाल। करनाल जिला के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य आज पूरा हो गया। करनाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 125408 मतों में से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 79906 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह को 45188 मतों के अंतर से हराया, त्रिलोचन सिंह को 34718 वोट मिले। इस विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों में जेजेपी के तेज बहादुर को 3192, बीएसपी के सतीश बाल्मीकि को 2597, आम आदमी पार्टी के महिन्द्र पाल राठी को 1402, आजाद उम्मीदवार सतपाल साहिल हिन्दुस्तानी को 858, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के वीरेन्द्र शर्मा को 331, लोकदल के प्रदीप हुडा को 176, आजाद उम्मीदवार मास्टर रमेश खत्री लम्बरदार को 171 तथा जनता दल युनाईटेड के संत धर्मवीर चोटीवाला को 101 प्राप्त हुए। नोटा में 1956  वोट रहे। बाक्स- घरौंडा से हरविंद्र कल्याण 67209 मत लेकर जीते

घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 143876 मत पड़े। इस क्षेत्र की मतगणना के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के हरविन्द्र कल्याण 67209 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार को 17402 मतों के अंतर से हराया, अनिल कुमार को 49807 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र के अन्य परिणामों में जेजेपी के उमेद सिंह को 13709, बीएसपी के डा. मेहर सिंह को 5456, इनेलो के मनिंद्र राणा को 2841, आजाद उम्मीदवारों में जगपाल सिंह को 1331, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के शमशेर सिंह को 743, जयकिशन शर्मा को 460, जफरा को 401, नरेश को 362, मो. अलिसा को 340 वोट मिले तथा रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया के सतबीर सिंह को 135 वोट मिले। नोटा के तहत 868 डाले गए।

-इंद्री में रामकुमार कश्यप के सिर सजा जीत का ताज
इंद्री विधानसभा क्षेत्र में कुल 142655 मत पड़े। इस क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के रामकुमार कश्यप को 54221 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजाद उम्मीदवार राकेश काम्बोज को 7431 मतों के अंतर से हराया। राकेश काम्बोज को 46790 वोट मिले। इस क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस की डा. नवजोत कश्यप को 16776, जेजेपी के गुरदेव सिंह को 11946, बीएसपी के हवा सिंह को 6564, इनेलो के प्रदीप काम्बोज को 1765, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के करता राम को 1722, सीपीआई के रणजीत सिंह को 758, आजाद उम्मीदवार नितिन अरोड़ा को 654, राष्टÑीय गरीब दल के जसबीर को 526, तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के खताब सिंह को 215 मत मिले। नोटा की संख्या 718 रही।

-नीलोखेड़ी में आजाद उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर जीते
विधानसभा क्षेत्र नीलोखेड़ी से कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मतों की कुल संख्या 134210 रही। इस क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर 42979 मत लेकर विजयी रहे जबकि भाजपा के भगवानदास कबीरपंथी को 40757 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के बंता राम को 19736, जेजेपी के भीम सिंह जलाला को 11278, राष्टÑीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अरूणा को 7067, बीएसपी के मुकेश कुमार ग्रोवर को 5136, आजाद उम्मीदवार धर्मवीर को 2291, राष्टÑीय जन सम्मान पार्टी के श्रवण कुमार को 996,  इनेलो की सोनिका गिल को 947, आजाद उम्मीदवार में जसवंत सिंह 801, आम आदमी पार्टी के मेहर सिंह बेदी को 779, आजाद उम्मीदवार श्रीमती योगिता को 435 तथा राष्टÑीय लोक स्वराज पार्टी के पाला राम को कुल 204 मत पड़े। नोटा के मतों की संख्या 804 रही।

-असंध में शमशेर सिंह गोगी को मिली जीत
असंध विधानसभा क्षेत्र से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के शमशेर सिंह को 32114 मत मिले और वे विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के नरेन्द्र सिंह को 1703 मतों के अंतर से हराया, नरेन्द्र सिंह को कुल 30411 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में भाजपा के स. बख्शीश सिंह को 28518, आजाद उम्मीदवार जिले राम शर्मा को 25137, आजाद उम्मीदवार संजय कुमार 14212, जेजेपी के बृज कुमार को 13756, इनेलो के धर्मवीर पाढा को 2610,  लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मंजीत सिंह को 1873, एसयूआई कम्यूनिस्ट पार्टी के करतार सिंह को 640, आम आदमी पार्टी के वेदपाल को 647, सर्वहित पार्टी के सत्यवान टूर्न को 1673 तथा आजाद उम्मीदवार हरजीत सिंह को 1300 मत मिले। नोटा की संख्या 438 रही।

- मुख्यालय पर अलग-अलग मतगणना केन्द्र बनाए
चुनाव परिणामों पर दृष्टि डाले तो सर्वाधिक मत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिले। मतों की गिनती के लिए जिला मुख्यालय पर अलग-अलग मतगणना केन्द्र बनाए गए थे। इनमें नीलोखेड़ी के लिए दयाल सिंह कॉलेज, इंद्री के लिए डीएवी स्कूल, करनाल के लिए डीएवी कॉलेज, घरौंडा के लिए कर्ण स्टेडियम का स्केटिंग हॉल तथा असंध विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए एसबीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में मतगणना केन्द्र बनाया गया था। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।
-मतों की सूचना देने के लिए सभी केन्द्रों पर मीडिया सैंटर स्थापित किए
मीडियाकर्मियों को राऊंडवाईज प्राप्त मतों की सूचना देने के लिए सभी केन्द्रों पर मीडिया सैंटर स्थापित कर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां से पत्रकार दिनभर अपडेट लेते रहे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी उम्मीदवार, मतगणना एजेंट तथा जनता का आभार व्यक्त किया। सभी मतगणना केन्द्रों पर चुनाव परिणामों की जानकारी लेने के लिए केन्द्र से बड़ी संख्या में उपस्थित वोटर अथवा जनता की उत्सुकता भरी भीड़ बनी रही।

Post a Comment

0 Comments