फोटो : महिलाओं में अपने पति एवं जजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर सभ्रवाल के लिए वोट मांगती पिंकी सभ्रवाल। रेवाड़ी। बावल विधानसभा क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर सभ्रवाल की पत्नी पिंकी सभ्रवाल ने अपने डोर टू डोर महिला मतदाता सम्पर्क अभियान के तहत कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं। भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा को मजाक बना दिया है और आने वाली 21 तारीख को महिला मतदाता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देंगी।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करती थी मगर भाजपा के पीएम ने महिलाओं की जमा पूंजी भी नोटबंदी के नाम पर निकलवा लीनिकलवा दी, जिससे अब महिलाएं बुरे वक्त में अपने परिवार की मदद भी नहीं कर पा रही हैं। जजपा नेत्री ने कहा कि आज देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। व्यापारी, दुकानदार और किसान परेशान है। आम आदमी की आमदनी घटी है। घरों में महिलाओं को रसोई का खर्च चलाने के लिए अपने परिजनों की ओर ताकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जजपा महिलाओं को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा, किशोरियों के मान-सम्मान की रक्षा और महिलाओं की इज्जत की सुरक्षा का जजपा वायदा करती है।
इस मौके पर जजपा महिला टीम की सदस्याएं ओमवती, वन्दना, नेहा, कमला देवी आदि उनके साथ रही। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से 21 अक्तूबर के दिन एक-एक वोट चाबी के निशान पर डलवाने और अपने पतियों को भी ऐसा करने के लिए मनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने बावल विस क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर सभ्रवाल के लिए एक पत्नी होने के नाते महिलाओं से वोट मांगे।

0 Comments