किसानों की सभी समस्याएं दूर कराई जाएंगी: श्याम सुंदर

          फोटो: किसानों को बाजरा खरीद में आ रही परेशानी को सुनते जजपा उम्मीदवार श्याम सुंदर सभ्रवाल।        धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। 
बावल अनाज मंडी में किसानों को बाजरे की फसल बेचने की आ रही परेशानी की जानकारी मिलने के बाद जननायक जनता पार्टी के बावल क्षेत्र से प्रत्याशी एडवोकेट श्याम सुंदर सभ्रवाल अनाज मंडी पहुंचे और किसानों के उनकी समस्या को लेकर बात की। उन्हें किसानों ने बताया कि फसल खरीद करने वाले अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे। बारदाने की कमी की वजह से उनका बाजरा मंडी में खराब हो रहा है। रोजाना देर शाम मौसम खराब हो रहा है और इस वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
जजपा उम्मीदवार श्याम सुंदर सभ्रवाल ने आम लोगों और किसानों को यह आश्वासन दिया कि वे इस समस्या को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी समस्याएं दूर कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जजपा सरकार बनने पर किसानों की खाद-बीज और फसल खराब होने पर मिलने वाले मुआवजे की समुचित राशि जल्द से जल्द किसानों के परिवारों तक पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा। इस मौके पर सतेंद्र झाबुआ, ईश्वर सिंह नम्बरदार, चिरंजीलाल, रामफल, दौलतराम समेत सैंकड़ों किसान और जजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
       

Post a Comment

0 Comments