कांग्रेस कार्यालय उद्घाटनो में कार्यकर्ता की भीड़ देख विपक्ष की उड़ी नींद


जनता का मिल रहा भरपुर समर्थन

पवन वैष्णव:अजमेर: नगर में कांग्रेस कार्यालय के सभी वार्डो के उदृघाटन बड़ी जोश खरोश के साथ किये गये। उद्‌घाटन दौरान मिले समर्थन

को देख विपक्ष बोखलाया हुआ है। वार्ड 5,6,12,23 ,24,25में हुए कांग्रेस के कार्यालय के उद्घाटन में  वार्डवासियो के मिल रहा समर्थन से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जोश भरा हुआ है।

कैलाश मेवाड़ा ने उद्घाटन समारोह में भाजपा को जमकर आड़े हाथो लिया और कहा कि विधायक द्वारा कहा जहा हैं कि पुर्व पालिका में करोडो के विकास किये गये हैं तो फिर भाजपा को किसका डर लोग विकास किया तो वोट भी दे देगें विधायक व भाजपा के बाहर से बुलाकर चुनाव प्रचार कर वोट क्यु मागें जा रहे हैं। और कहा भाजपा के विकास कार्यो में हुए कमीशन घोटाले की पोल नही खुल जाये इसलिए लोगो को गुमराह कर वोट मागनें के लिए इतनी मशकत करनी पड़ रही है।

भाजपा के पुर्व पालिका बोर्ड द्वारा कराये जनता के करोडो रुपयो को बिना रूपरेखा से कार्य करा व्यर्थ पानी में बहा दिये। सड़को को बना कर तोड़ देना फिर पाईप लाइन डालना फिर उन खड्डो पर घटीया सिमेंट से लीपापोती कर दी जो पुनः उखडने लगी। सीसी सड़के भी छः माह में घटीया सामग्री से बनी जो भी उखड़ गई। डामरीकरण सें बनी सड़को पर भी बड़े बड़े खड़े व कंकरिट निकल गया जिससे हादसे हो रहै। भाजपा द्वारा किये जा रहे विकास के दावो को झुठ व ठोंग बताया गया। जिसका जवाब नगर की जनता देगी। कांग्रेस के समर्थन में वोट की अपील करते कहा बोर्ड बनने पर हर वर्ग समाज को साथ लेकर विकास कराया जायेगा।

पुर्व में पालिका द्वारा ठेले व फेरी वालो को हटा दिया गया जिन्हे स्थाई जगह देकर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। विधायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान दिलाने के झुठे वादे से जनता साथ नही देगी। दो साल से फार्म भरवा दिये और लोगो को हथेली में हाथी जैसे सपने दिखा गुमराह किया गया। जनता इस बार बदलाव के मुड में हैं। और इसका जवाब कांग्रेस का बोर्ड बनाकर देगी। इस मौके पर पुर्व विधायक गणेश सिंह परमार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पारिख, नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा, सेवादल के दिलीप सिंह राव, पुर्व जिला उपप्रमुख मदन गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़, पार्षद नारूलाल रेगर सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजुद थे।

Post a Comment

0 Comments