राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता संपन्न हुई


Parveen Kushwaha: भोपाल मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं प्रथम केन्द्रीय शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जयंती के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय नरेला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. उत्तम सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को निबंध लेखन में किन- किन बिंदुओं विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है के बारे में बताया।

डाॅ. उषा किरण गुप्ता ने भारत रत्न कलाम के सिपाही, ज्ञान सम्राट, काॅग्रेस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम केन्द्रीय शिक्षामंत्री के जीवनवृत को प्रस्तुत किया। डाॅ. वीणा मिश्रा ने इतिहास के प्ररिप्रेक्ष्य में उनके अमूल्य योगदान को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विनय कुमार राणा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने व खुशी के साथ सच्चे मन से पढ़ाई करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डाॅ. उषा किरण गुप्ता ने किया।

Post a Comment

0 Comments