गुुरुग्राम की रितु कटारिया को मिला अटल स्मृति सम्मान-2019

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने सौंपा यह अवार्ड

गुरुग्राम। भारतीय बौद्ध संघ द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर  सामाजिक समरसता सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश की सोशल एक्टिविस्ट एवं सौंदर्य के क्षेत्र में बड़ा नाम ऋतु कटारिया को सामाजिक समरसता के लिए अटल स्मृति सम्मान-2019 देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी उन्हें विभिन्न संस्थाओं की ओर से कई अवार्ड दिये जा चुके हैं।
भारतीय बौद्ध संघ के समरसता सम्मेलन में हरियाणा से संबंधित सोशल एक्टिविस्ट  ऋतु कटारिया को ही यह अवार्ड दिया गया है। ऋतु कटारिया हरियाणा में बड़ा नाम है। वह देश नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने शहर, प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। संघ के सम्मेलन में दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज तिवारी, भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल, राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज,  उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश पासी के अलावा सुप्रीमकोर्ट के एडवोकेट तेज सिंह वरुण दिल्ली विवि के हंसराज कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रमा, ओपी, जेठा सोलंकी, महेन्द्र तथा नरेंद्र बहादुर सिंह, संघ की पत्रिका समरसता संदेश के संपादक डॉ. कमलेश कुमार कुसुम, संजय श्रीवास्तव, गुजरात फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण राम, टीपीएल डिजिटल केबल टीवी अहमदाबाद के डायरेक्टर कनाक्षीण राणा, फार्मा कंपनी क्यूरेटेके के एमडी सुमित सिंगला मौजूद रहे।

भारत की संस्कृति में बौद्ध विचारों का बड़ा योगदान: ऋतु
अटल अवार्ड लेने के बाद ऋतु कटारिया ने कहा कि भारतीय बौद्ध संघ का भारत की संस्कृति में बौद्ध विचारों और विचारकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। विश्व में आज जो संघर्ष और हाहाकार है, उसके लिए बुध का समरसता का संदेश बहुत उपयोगी है। श्रीमती कटारिया ने कहा कि उन्हें बौद्ध संघ द्वारा अटल स्मृति अवार्ड-2019 सम्मान भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के हाथों द्वारा दिया जाना भी गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उसके नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री कहा करते थे कि समानता से बढ़कर है समरसता। उन्होंने कानून में समानता है, समरसता नहीं, इस पर विशेष बल दिया था। वाजपेयी जी वैचारिक दृष्टि से समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर समरसता के भाव के साथ जोडऩे पर भारतीय बौद्ध संघ के पदाधिकारियों को बधाई दी है उनका आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments