राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का रेवाड़ी जिले में जोरदार स्वागत

धनेश प्रभाकर, रेवाड़ी। 

बुधवार को दोपहर बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित कस्बा कुंड और गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पंडित योगेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों में उक्त वरिष्ठ भाजपा नेत्री के सम्मान में होड़-सी देखी गई। खास बात यह है कि भाजपा की महिला पदाधिकारी भी श्रीमती राजे का स्वागत करने पहुंची। अपने इस स्वागत से श्रीमती सिंधिया ने गदगद नजर आई और उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों का इस स्वागत के लिए आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सदस्यों से पार्टी को हरियाणा में अधिक मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए उनकी सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
भाजपा नेत्री ने कहा कि देश को भाजपा की मजबूत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि विरोधियों की उछल कूद से भाजपा वर्करों को परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि इनके पास कोई मुददा नहीं और जनता मोदी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ उठा रही है। इस मौके पर सबसे पहले जिला रेवाड़ी में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उनके बाद स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। 
    रेवाड़ी फोटो 1: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। 

इस मौके पर अलवर उत्तर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह, सुरेश सैनी, मनोज सैनी, प्रेमदास लोधी, पूर्व पार्षद बलजीत, महेश यादव, जयवीर योगी, मनीष यादव, अजय कांटीवाल, मनदीप बेरवाल ,संजय रस्तोगी, रामअवतार छाबड़ी, पारिषा शर्मा, जयमाला कौशिक, पिंकी यादव, सुरेखा, चांदनी चांदनी, गौरव शर्मा, सौरव भार्गव ,भरत सिंह बावल, प्रेम राजपूत ,प्रेम राज चैधरी, रामपाल यादव ,चित्र कुमार ,दीपक नहाडिया, पोप सिंह, मनोज, दीपक ठाकुर, अनूप धनकड़ ,रविंद्र खंडेलवाल, दीपा भारद्वाज, नीरू भारद्वाज, नवीन रोहिल्ला भी भाजपा नेत्री के स्वागत करने वालों में शामिल रहे।


उधर कस्बा कुंड में भी भाजपा नेता डा. अरविन्द यादव की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का स्वागत किया गया। इस मौके पर कुंड एवं खोल और बावल मंडल से आए भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments