विश्वविख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ थामा भाजपा का दामन

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल के साथ राजनीतिक पारी शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विश्वविख्यात बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल बीजेपी में हुईं शामिल, पार्टी पक्ष में दिल्ली में करेंगी प्रचार ।
नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा दाव खेला है। खबर है कि आज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भाजपा में शामिल होंगी और दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार भी करेंगी। बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल बोली- देश के लिए योगदान देना चाहती हूं । बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को राजनीतिक पारी शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं साइना ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए नया और सुखद है। मैं देश के भले के लिए योगदान देना चाहती हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। बुधवार को साइना के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार लिए आए भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्री, आप लोग प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं। दिल्लीवासियों ने पांच साल में खूब मेहनत से दिल्ली को संवारा है। उनकी मेहनत का अपमान मत करना। अतिथि देवो भव:। आपके लिए दिल्ली दर्शन का आयोजन किया है। अक्षरधाम, लोटस टेम्पल आदि का आनंद लीजिएगा।
वहीं दूसरी ओर प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा है कि केजरीवाल अगर जीतकर आए तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छिपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है। प्रवेश वर्मा ने आगे बोला कि, कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल जैसे आतंकवादी से। उन्होंने कहा कि, सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा।

Post a Comment

0 Comments