नगरीय निकाय वार्ड आरक्षण,कहां कौन लडेगा चुनाव तस्वीर साफ

दमोह 30 जनवरी:लम्बे इंतजार के बाद कहां से कौन रिक्त स्थानों को भरने के लिये उम्मीदवार होगा यह तस्वीर आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद साफ हो गयी। जिले भर में आरक्षण की प्रक्रिया को तय स्थानों पर अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर तरूण कुमार राठी के निर्दशन में उक्त प्रक्रिया निर्विध्न रूप से सम्पन्न होने के साथ अब वार्ड और राजनैतिक हल्कों में चर्चाओं और रणनीति में कार्य प्रारंभ होने के संकेत मिलने लगे हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशों के पालन में रानी दुर्गावती संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष मैं जिले के नगरीय निकायों का वार्ड आरक्षण प्रक्रिया निर्विवाद रुप से संपन्न हुई जिसमें आरक्षण निम्नानुसार रहा।

दमोह नगर पालिका परिषद हेतु वार्डों का आरक्षण-
दमोह नगरीय क्षेत्र के 39 वादों में से 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हुआ 8 वार्ड अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित हुए उसमें से 4 वाट अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु आरक्षित किए गए । अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 वार्ड आरक्षित हुए हैं जिसमें से 5 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु आरक्षित हुए हैं। शेष बचे 20 वार्ड को अनारक्षित घोषित किए गये जिसमें 10 वाट अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित किए गए हैं।

हटा नगर पालिका परिषद हेतु वार्डों का आरक्षण-
हटा नगरीय क्षेत्र के 16 वार्ड में से अनुसूचित जनजाति हेतु जनसंख्या के अनुपात मैं कोई भी वार्ड आरक्षण की श्रेणी में नहीं आया। अनुसूचित जाति हेतु 3 वार्ड आरक्षित हुए हैं जिसमें से 2 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित हुए हैं जिसमें दो वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु आरक्षित हुए। शेष बचे 6 वार्डो को अनारक्षित घोषित किए गई जिसमें 4 वार्ड अनारक्षित महिला आरक्षित हुए।

पथरिया नगर परिषद हेतु वार्डों का आरक्षण-
पथरिया नगरिया क्षेत्र के 15 वार्डों में से अनुसूचित जनजाति हेतु जनसंख्या के अनुपात मैं कोई भी वार्ड आरक्षण श्रेणी मैं नहीं आया। अनुसूचित जाती हेतु 3 वार्ड अनारक्षित हुये जिसमें से 2 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु आरक्षित किए गए। पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित हुए जिसमें से 2 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु हुए । शेष बचे 8 वार्डों को अनारक्षित घोषित किए गये इसमें चार बार अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित हुए।

तेंदूखेड़ा नगर परिषद हेतु वार्डों का आरक्षण-
तेंदूखेड़ा नगरीय क्षेत्र के 15 वार्डों में से 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हुआ 2 वार्ड अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित हुए उसमें से 1 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित हुए। जिसमें से 2 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु आरक्षित हुए शेष बचे 8 वार्डों को अनारक्षित घोषित किए गए तथा अनारक्षित महिला हेतु  कि आरक्षित हुए।

हिंडोरिया नगर परिषद हेतु वार्डों का आरक्षण-
हिंडोरिया नगरीय क्षेत्र के 15 वार्डों में से अनुसूचित जनजाति आरक्षित हुआ,  3 वार्ड अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित इसमें से 2 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 वार्ड अनारक्षित हुए जिसमें से 2 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु आरक्षित हुए। शेष बचे 7 वार्डों को अनारक्षित घोषित किए गए तथा 4 वार्ड अनारक्षित नीला हेतु आरक्षित हुए।

पटेरा नगर परिषद हेतु वार्डों का आरक्षण-
पटेरा नगरीय क्षेत्र के 15 वार्डों में से दो बार अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हुए जिसमें 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति की महिलाओं हेतु आरक्षित किए गए 4 वार्ड अनुसूचित जाति आरक्षित हुए उसमें से 2 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 वार्ड आरक्षित हुए जिसमें से 2 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु आरक्षित हुए । शेष बचे 5 वार्डों को अनारक्षित घोषित किए गए तथा 3 वार्ड अनारक्षित महिलाओं हेतु आरक्षित हुए।

            रजत दास वैष्णव की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments