आगरिया में हुआ सरपंच और समस्त वार्ड पंचो निर्विरोध निर्वाचन


पवन वैष्णव:राजसमंद:आगरीया पंचायती राज आम चुनाव 2020 के तहत आगरिया ग्राम पंचायत मे सरपंच रूकमणी देवी और समस्त 13 वार्ड के वार्डपचो का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद निर्वाचित सरपंच और समस्त वार्ड पंचो को रिटर्निंग अधिकारी उमाशंकर दशोरा  पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र जोशी जोशी ठाकुर खुमान सिंह राठौर BLO कुलदीप पारीक मनोज पारीक सुरेश चोर्डिया कमलेश सेन प्रकाश कुमावत शंभू सिंह हिम्मत चौरडिया शिवलाल सुथार मुकेश सोनी आदि सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में रुकमणी देवी भील को सरपंच पद की व समस्त वार्ड पंचो को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई रिटर्निंग अधिकारी ने समस्त निर्वाचित कार्यकारिणी को ग्राम विकास कर मिसाल कायम करने का संदेश दिया वार्ड संख्या 1 से शंभूलाल वार्ड संख्या 2 से लहरी लाल वार्ड संख्या 3 से कंचन देवी  वार्ड संख्या 4 से पारस देवी वार्ड संख्या पांच से गीता सेन वार्ड संख्या छह से  हरिओम सिंह राठौड़ वार्ड संख्या 7 से भंवरलाल कुमावत वार्ड संख्या 8 से चुन्नीलाल कुमावत वार्ड संख्या 9 से रोशनी देवी सालवी वार्ड संख्या 10 से राजू भील वार्ड संख्या 11 से अजय  सिंह वार्ड संख्या 12 से धीरेंद्र कवर वार्ड संख्या 13 से लहरी देवी का निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी द्वारा समस्त वार्ड पंच और सरपंच साहिबा को प्रमाण पत्र प्रदान किया शपथ ग्रहण मैं ग्राम वासियों में गहरा हर्षोल्लास था ग्राम वासियों ने चारभुजा नाथ के जयकारों से विद्यालय भवन को गुजायमान मान कर दिया

Post a Comment

0 Comments