प्रधानाध्यापक पदोन्नति पर विद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई

प्रधानाध्यापक पदोन्नति पर विद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई

डीग:भरतपुर: अजय कुमार विद्यार्थी: डीके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इकलेरा में शिक्षक राजीव कुमार की  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विसदा सेवर के प्रधानाध्यापक पदोन्नति पर विद्यालय परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई । इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने शिक्षक राजीव कुमार के गत 4 साल के दौरान किए गए शिक्षण कार्य और विद्यालय हित में किए गए
गैर शैक्षणिक कार्यों की चर्चा की|

विद्यालय स्टाफ की ओर से प्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन ने राजीव कुमार से नई जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक वहन करने को कहा  I इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ की ओर से प्रधानाध्यापक अशोक कुमार जैन ओमवीर सिंह सुरेश कुमार शर्मा शिवकुमार मुद्गल  गजाधर शर्मा ने साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया I

विद्यालय की शिक्षिकाओ विमलेश सिंघल सुधा शर्मा रेनू शर्मा व उषा शर्मां ने पुष्प गुच्छ भेंट किए विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से भी उन्हें बड़ी संख्या में स्मृति चिन्ह उपहार प्रदान किए गएकार्यक्रम के दौरान अश्रुपूरित नेत्रों से शिक्षक राजीव कुमार ने विद्यालय स्टाफ और छात्र छात्राओं का भावपूर्ण इसने व सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हरेंद्र व्यास ने किया

Post a Comment

0 Comments