रेडक्रॉस सोसायटी में मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध: महेश गुप्ता
कोरोना वायरस को लेकर रेडक्रॉस ने शुरू की हेल्पलाइन
-राज्यपाल के निर्देशों पर रेडक्रॉस हुआ सक्रिय
गुरुग्राम। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के साथ मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में बचाव, जागरुकता के लिए रेडक्रॉस आगे आया है। गुरुग्राम जिला रेडक्रॉस की ओर से कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन शुरू की गई है। यहां लोगों को मास्क, सेनेटाइजर के अलावा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हरियाणा राज्य रेडक्रॉस समिति के महासचिव डीआर शर्मा ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल एवं भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा के अध्यक्ष सत्यदेव नारायण आर्य के मार्गदर्शन में हरियाणा रेडक्रॉस द्वारा आमजन में वायरस के प्रति जानकारी पहुंचाने के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिले में स्वयंसेवकों की टीमों का गठन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जन-जन तक इसके लक्षणों एंव बचावों के बारे में जागरूकता के लिए व्यापक कार्यक्रम तैयार किया गया है। गुरुग्राम के लिए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यहां पर जिन भी सुविधाओं की आवश्यकता होगी, तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने राज्यपाल के संदेश को प्रसारित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली का पालन करे, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। यदि किसी को भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण जैसे बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, सिरदर्द आदि महसूस होता है तो घबराएं नहीं। चिकित्सक के पास जाकर उचित सलाह लें, उपचार कराएं। जरूरी नहीं कि ऐसे लक्षण होने पर आप कोरोना के शिकार हों। उन्होंने जरूर ऐहतियात बरतने को लेकर कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें, हाथों को बार-बार धोएं, बिना हाथ धोए अपनी आंख, चेेहरे एवं नाक को न छुएं, उचित प्रकार से पका हुआ भोजन ही ग्रहण करें, ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें, हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले झूठ पर ध्यान ना दें।
24 घंटे रेडक्रॉस की हेल्पलाइन पर लें सहायता: महेश गुप्ता
जिला उपायुक्त अमित खत्री के निर्देशों पर कोरोना वायरस को लेकर जागरुक करते हुए रेडक्रॉस सचिव गुरुग्राम महेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस से किसी भी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर दी जा रही जानकारी का पालन करना है। लोगों को इस बारे में जागरुक करना है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी चंदन नगर गुरुग्राम की ओर से इस बाबत हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिसका नंबर-0124-2320468 है। इस पर 24 घंटे कॉल करके कोई भी जानकारी और सहायता ली जा सकती है। रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध रहेगा। किसी को भी अगर जरूरत है तो वह कार्यालय से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा अस्पताल में बेड आदि को लेकर भी प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है। सचिव महेश गुप्ता के मुताबिक जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रेडक्रॉस इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक भी कर रहा है। विश्वभर में फैली इस बीमारी को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम से कविता सरकार, सुरेश गुप्ता, विक्रम भटनागर, हरीचंद, सरोज, अतुल पराशर, आकांंक्षा, कोमल भटनागर, अरविंद आदि इस काम में पुरजोर तरीके से लगे हैं।

0 Comments