एक कदम मानवता की ओर, दांता के भामाशाहों में आई मदद की जागरूकता


दांता के भामाशाहों में आई मदद की जागरूकता, एक कदम मानवता की ओर
सीकर/ दांतारामगढ़ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए किए गए लाॅकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिशा निर्देशानुसार कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। इसके लिए ग्राम पंचायत दांता के भामाशाहों ने भी जागरूकता दिखाई हैं। सहयोग की इस कडी़ में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दांता के डाॅ. आर. एस जांगिड़ द्वारा 100 राशन सामग्री पैकेट जिसमें प्रत्येक पैकेट में 5 किलो गेहूं का आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो नमक, 1 किलो दाल, 1/2 किलो तेल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम हल्दी पाउडर हैं। ग्राम विकास अधिकारी दांता को ग्राम पंचायत दांता के राशन विहीन परिवारों के लिए उपलब्ध करवाई है तथा लाॅकडाउन चलने तक आवश्यकतानुसार राशन सामग्री उपलब्ध करवाने का वादा भी किया। वहीं भामाशाह कमल कुमार सैनी (ठेकेदार) निवासी दांता ने 21 हजार रुपये राशन सामग्री पैकेट खरीदने के लिए विकास अधिकारी दांतारामगढ़ को भेंट किये हैं। उक्त खाद्य सामग्री पैकेट राशन विहीन परिवारों के लिए उपलब्ध करवाये जायेंगे। वहीं भामाशाह सेडूराम काम्या निवासी रावोरिया की ढ़ाणी, दांता ने 5-5 किग्रा आटा के 202 पैकेट जरुरतमंद परिवारों की खाद्य सामग्री की आवश्यकता पूर्ति हेतु दिये हैं। जिसमें से उन्होंने 151 पैकेट पुलिस प्रशासन दांतारामगढ़ को तथा 51 पैकेट ग्राम सेवा नवयुवक मंडल दांता को भेट किये हैं। देश में इस संकट की घड़ी में भामाशाहों द्वारा उठाये गये मानवता के कदम व मानवतावादी सोच के लिए प्रशासन, पुलिस, ग्राम सेवा नवयुवक मंडल दांता व गांव की जनता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ग्राम दांता के सभी भामाशाहों से निवेदन किया कि संकट की घड़ी में सहयोग करे।



Post a Comment

0 Comments