रमेश कुमार अहरोदिया बने हजरस के जिला प्रधान

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। 
हजरस की जिला इकाई की बैठक संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर रेवाड़ी में संपन्न हुई, जिसमें हजरस की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य सलाहकार मैडम लक्ष्मीबाई लिसाना ने की। बैठक का संचालन निर्वतमान जिला प्रधान राजपाल दहिया ने किया। 
चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रदेश प्रेस प्रवक्ता भूपसिंह भारती एवं प्रदेश सचिव होशियार सिंह बिहागरा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बैठक में पूर्व जिला प्रधान ने अपनी कार्यकारिणी को भंग किया और पिछली कार्यकारिणी का आय-व्यय का ब्यौरा दिया। बाद में सर्वसम्मति से  रमेश कुमार अहरोदिया (शास्त्री) को जिला प्रधान, राजकुमार माजरा श्योराज को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रवक्ता संजय डाबला को उपप्रधान, प्रवक्ता दयाराम मोरवाल जाटूसाना को सचिव, प्रवक्ता सिकंदर सिंह बधराना कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता रविंद्र प्रकाश को सह सचिव, महेंद्र पूनिया  संगठन सचिव, लक्ष्मण सिंह बलवारिया प्रचार सचिव ,प्रीतम सिंह भटेडिया ऑडिटर, राजकुमार पीटीआई कार्यालय सचिव एवम अशोक कुमार मोदीपुर को सलाहकार के रूप में चुना गया। 
इस अवसर पर मुख्य रुप से आरपी सिंह दहिया, नाहड़ ब्लॉक प्रधान अतर सिंह पूनिया ,जाटूसाना ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह भोतवास ,बावल ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह नाहरवाल ,खोल ब्लॉक प्रधान संजय कुमार , जाटूसाना उपप्रधान  रमेशचंद्र सिंघल, रामनिवास गोठवाल ,बिरेन्द्र सिंह ड़हीनवाल,रणबीर सिंह,हैप्पी गेरा भाड़ावास , बिजेंद्र सिंह,  सतबीर गोठवाल ,मान सिंह हैडडमास्टर , हैडमास्टर अजीत शास्त्री, महिपाल सिंह भालखी , प्रवक्ता राज सिंह राजियाकी, राजेन्द्र ढोकवाल ,सुरेंद्र सिंह ,भवानी प्रसाद ,प्रताप सिंह, भूपेंद्र कनौजिया, करतार सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र कुमार, अशोक पीटीआई आदि साथी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments