रेडक्रॉस ने महिला बैंक कर्मियों के साथ मनाया महिला दिवस

-बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में कराए फन गेम्स, बांटे ईनाम


गुरुग्राम। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला बैंक कर्मियों के साथ मनाया गया। इस मौके पर फन गेम्स कराने के साथ-साथ विजेता बनी महिलाओं को ईनाम भी दिए गए।


सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित बैंक परिसर में रेडक्रॉस की ओर से कविता सरकार, नीलम साहू, बिमला, आकांक्षा ने महिला कर्मियों को महिल दिवस की बधाई दी। रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने कहा कि यह हम सबका कर्तव्य है कि नारी शक्ति को उनके नाम से मनाए जाने वाले दिवस पर सेल्यूट करें। क्योंकि इनकी बदौलत ही हमारा अस्तित्व है और ये हमारे जीवन में बराबर की भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि समाज में रेडक्रॉस हर क्षेत्र में जाकर लोगों की मदद भी करता है और उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा भी देता है।



महिला दिवस पर बैंक में ही महिलाओं के साथ गेम्स का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हिमांशु चुघ ने कैंडल जलाना, लैमन-चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर आदि फन गेम्स कराए। इसमें सभी महिला कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर बैंक प्रबंधक नेहा गुप्ता ने कहा कि रेडक्रॉस का यह अच्छा प्रयास है कि निजी क्षेत्र में जाकर महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ उन्हें इस तरह से मनोरंजन कर रहा है। इस मौके पर वृभा गर्ग, ममता, सविता गुप्ता, रिटायर बैंक कर्मी संतोष शर्मा आदि मौजूद रही

Post a Comment

0 Comments