मजदूर वर्ग के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा की गई है रैन-बसेरों में रहने और भोजन की व्यवस्था

निर्धन, बेघर, मजदूर वर्ग के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा की गई है रैन-बसेरों में रहने और भोजन की व्यवस्था

- नगर निगम गुरुग्राम द्वारा कादीपुर तथा भीमनगर में संचालित किए जा रहे हैं रैन-बसेरे

- आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी व्यवस्था

गुरुग्राम, 28 मार्च। कोरोना महामारी के चलते देश में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान बेघर लोगों, मजदूरों एवं अन्य गरीब वर्ग के जरूरमंद लोगों के लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा रैन-बसेरों में रहने और भोजन की व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।

प्रथम चरण में यह व्यवस्था कादीपुर तथा भीमनगर स्थित रैन-बसेरों में की गई है, जिसे आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर भी शुरू किया जाएगा। रैन-बसेरों में रहने के इंतजाम के साथ ही दोनों समय के भोजन की पर्याप्त व्यवस्था है, ताकि कोई भी बेघर, मजदूर और अन्य जरूरतमंद व्यक्ति इस संकट की घड़ी में परेशान ना हो।

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सर्दी के मौसम में शहर के विभिन्न स्थानों पर रैन-बसेरे संचालित किए जाते हैं। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह के निर्देश पर अब लॉकडाउन के दौरान इनमें बेघर लोगों, मजदूरों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। 

Post a Comment

0 Comments