माँ हमारे लिए यूनिवर्सिटी है जहा बच्चे को अच्छा क्या और बुरा क्या की समझ दी जाती है:मधु आर्य


 Ajay Kumar Vidyarthi:Bharatpur:
भरतपुर लोहागढ़ सेवा संस्थान एवं  जॉइंट ग्रुप की महिलाओं के द्वारा  प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनो को महिला को शसक्त बनाने के विषय में  मुख्य बकता के रूप में 'आमंत्रित किया गया

कार्यक्रम की शुरुयात ईश्वरीय स्मृति के गीत के रूप में की गई नारी तू है गौरव गाथा नारी तू है भाग्य विधाता ब्र। कु योगिता बहन के द्वारा की गई 


आज के इस पुरूष प्रधान समाज में नारी शक्ति का स्थान भी अद्वितीय है क्योकि ज्यादातर धन कमाने पुरूष जाता है लेकिन धन माँगता है माँ लक्ष्मी से , युद्ध के मैदान में भी पुरुष जाता लेकिन शक्ति माँगता है माँ दुर्गा या माँ काली से, इसी तरह ज्ञान की देवी भी माँ सरस्वती को कहा जाता है, ये सभी शक्तियाँ एवं वंदे मातरम, भारत माता वर्तमान समय के यादगार है। जब सर्व आत्माओं के पिता स्वयं परमपिता शिव परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर ज्ञान का कलश माताओं , बहिनों को देते है । ब्रह्माकुमारी संस्थाओं में मुख्य बहनें होती है । और मुख्यालय की मुख्य प्रशासिका 105वर्ष की राजयोगिनी दादी जानकी जी है। जिनके नेतृत्व में भारत के 9000से अधिक सेवाकेन्द्रों एवं 130देशो में सफल संचालन हो रहा है । संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण , समाज को एक नई दिशा देने का कार्य जोर शोर से हो रहा है ।यह उदगार  मुख्य बक्ता के रूप में  ब्रह्माकुमारी प्रवीणा  बहन ने  दिये

विशिष्ट अतिथि श्रीमती  मधु आर्य लोहागढ़ सेवा संस्थान  की पूर्व अध्यक्ष , ने कहा की माँ हमारे लिए यूनिवर्सिटी है जहा बच्चे को अच्छा क्या और बुरा क्या की समझ दी जाती है | माँ तो माँ ही होती है , हमें पावरफुल बनाने वाली भी तो बिगड़ने वाली भी अगर माँ अपने बच्चों  को सही समझ देती है  माँ ही हमें सही गाइड करती है | उन्होंने अपने लाइफ के कुछ अनुभव शेयर किये ….माँ ने उन्हें निर्भय बनना सिखाया | वो शिक्षा उन्हें जीवन भर काम आई | माँ का रुण हम कभी नहीं चुका सकते |

विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू सिंघल जॉयन्ट ग्रुप की अध्यक्ष ने अपने उदगार में कहा की आज समाज में जो वृद्दाआश्रम  बनाये जा रहे है और दिन व  दिन बढ़ते ही जा रहे है अगर लड़की आपनी माँ का और बहु आपनी साँस का ध्यान रखे तो शायद ये नौबत नहीं आती की माँ और बाप को वृद्ध आश्रम में जाना पड़े | क्यों न हम सभी मिलकर ये वायदा करें की हम आपने ही माँ और बाप को बेसहारा नहीं बनने देंगे |

कहा महिला  माँ के रूप मे  एक सर्वश्रेष्ठभूमिका निभाती है इससे  बढ़कर इस संसार में कोई नहीं है | वो ही बचपन से हमारा केयर करती है | हमें संभालती है सुख हो या दुःख हो वो चट्टान की तरह हमारे साथ कड़ी रहती है | माँ का प्यार ही बच्चे के लिए उसकी ताकद बन जाती है | परमात्मा भी ऐसे ही सबसे बड़ी माँ है | जो सारे विश्व की पालनकर्ता है | हमें उनसे ही शक्ति अपने में भरनी है |

वही दूसरी तरफ ब्रह्मा कुमारी संतोष बहन ने सभी को होली का आध्यत्मिक रहस्य बताते हुए कहा की होली का त्यौहार परमात्म रंग में रंगने का त्यौहार है एक परमात्मा का रंग ही हमें सर्व शक्तियों के रंग में रंगने का कार्य करता है हम एक दूसरे से सच्चा सच्चा भाईचारे के भावना को बढ़ाये।

कार्यक्रम के अंतरैली में आसपास के क्षेत्र से आये हुए ब्रह्माकुमार , ब्रह्माकुमारीयाँ शामिल हुए , रैली में बैनर , पोस्टर व महिलाओ को प्रेरित करने वाले नारों जैसे - नारी का  उद्वार -स्वर्णिम युग का द्वार, नारी में  है शक्ति अपार- नारी करेगी जग उद्धार, वंदे मातरम ' बहू बेटी मां और बहना -नारी होती घर-घर का गहनाआदि के गुंजन से पूरे नगर का भ्रमण किया।

में सभी गणमान्य महिलाओ के द्वारा महिला जनजागृति के नारे लगाए गए , नारी तू महान है सर्व गुणों की खान है ,नारी नहीं तू अम्बा है तू ही तो जगदम्बा है ,नारी ने कब हिम्मत हारी  शिव की शक्ति पुंज है नारी आदि  नारों  के माध्यम से  सभी को जागरूक किया गया  इस अवसर पर शहर की सेकड़ो महिलाये उपस्तित रही शालिनी कपूर ,मंजू ,आदि उपस्तित रही

Post a Comment

0 Comments