पानीपत रैली में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे जजपा कार्यकर्ता:सूबे सिंह बोहरा

पानीपत रैली में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे जजपा कार्यकर्ता

गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिलाध्यक्ष व वजीराबाद के पूर्व
सरपंच सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि जजपा द्वारा आज शुक्रवार को जजपा के
संरक्षक व वरिष्ठ नेता डा. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
जाएगा। इस अवसर पर पानीपत के इसराना में राज्य स्तरीय महारैली आयोजित की

जा  रही है, जिसमें सभी जिलावासी शामिल होंगे। गुरुग्राम जिला से भी
सैकड़ों वाहनों से हजारों की संख्या में जजपा के कार्यकर्ता पानीपत
महारैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को गुरुग्राम में आयोजित
कार्यक्रम के दौरान इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने
सभी कार्यकर्ताओं को महारैली के लिए आमंत्रित किया था। श्री बोहरा ने कहा
कि जजपा ताऊ चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर जनसेवा कर रही है।

Post a Comment

0 Comments