बेटियां हर घर की रौनक : डा. बनवारी लाल


पोषण पखवाड़ा बुकलेट का विमोचन, महिलाओं को सम्मानित किया। 
धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। 
       फोटो: सहकारिता मंत्री महिलाओं को सम्मानित करते हुए। 
बेटियों से घर की रोनक बढ़ती है। हमें अपने बच्चों को घर से ही महिलाओं का सम्मान करने के संस्कार देने की जरूरत है। जागरूकता का जमाना है अब महिलाओं को भी बुराई का डटकर सामना करना चाहिए। प्रदेश सरकार महिलाओं को राजनीतिक,सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में अपना संबोधन देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और अपने सबला होने का परिचय दे रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महिला अचीवर्स को संबोधित करते हुए उनको हर क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। 
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि हमें महिलाओं का पूरा मान सम्मान करना चाहिए तथा हमें यह बात नहीं नहीं भूलनी चाहिए कि जहां नारी का सम्मान किया जाता है वहां देवता निवास करते हैं। 
डॉ बनवारी ने  कहा कि आज शिक्षा का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से ही महिलाएं जीवन में आगे बढ़ सकती हैं। निर्धारित लक्ष्य को शिक्षा के दम पर हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में संघर्ष करते हुए चुनौती का सामना करने का जज्बा होता है। कार्यक्रम में  सहकारिता मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टड्ढ कार्य करने वाली महिलाओं व छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए बुकलेट का विमोचन किया और पोषण शपथ दिलाई। आज से शुरू हुए पोषण पखवाड़े के तहत 22 मार्च तक पोष्टिड्ढक आहार, स्वच्छता, स्वस्थ्यता के बारे में जागरूकता के लिए हर दिन अलग-अलग  गतिविधियों का आयोजन होगा। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य हुआ है। लिंगानुपात सुधार में रेवाड़ी  प्रदेश भर में दूसरे नम्बर है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जिला प्रशासन द्वारा पूरी  गंभीरता के साथ अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति मोबाईल एप की जानकारी दी गई तथा एप डाउनलोड कराई गई। 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, एडीसी राहुल हुड्डड्ढा, एसडीएम रविन्द्र यादव, नगराधीश संजीव कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव, वंदना पोपली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित रहीं। 

Post a Comment

0 Comments