यूथ सोशल एंड कल्चरल एसो. ने स्वच्छता सैनिकों को किया सेल्यूट

-इको ग्रीन परिसर में पहुंचकर खाना भी किया वितरित


गुरुग्राम। यूथ सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन ने यहां इको ग्रीन ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में पहुंचकर स्वच्छता सैनिकों को सेल्यूट किया। कोरोना संक्रमण के बीच निर्बाध सेवाएं दे रहे इन सैनिकों के काम की सराहना की गई। वहीं सभी को यहां पर नवकल्प फाउंडेशन के सहयोग से खाना भी वितरित किया गया। सभी कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा भी की गई।



रविवार को इको ग्रीन परिसर में यूथ सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन सेक्टर-4 की ओर से प्रमोद शर्मा, धीरज सेठी, रमन अग्रवाल, कल्प अग्रवाल, राजेश जैन पहुंचे। उन्होंने यहां पर सभी स्वच्छता सैनिकों को सम्मान किया। सभी को इस कोरोना संक्रमण के माहौल में खतरे के बीच काम करने पर सराहना की गई। प्रमोद शर्मा ने कहा कि बेशक वे ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन आज के दौर में यह ड्यूटी नहीं बल्कि समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं का समाजसेवा के साथ यह भी फर्ज बनता है कि ऐसे योद्धाओं का सम्मान किया जाए। क्योंकि इन्हें हर घर तक जाना पड़ता है। यह भी किसी खतरे से कम नहीं है। लॉकडाउन के बीच ये ड्यूटी को बेहद की संजीदगी से निभा रहे हैं। उन्होंने यहां नवकल्प फाउंडेशन की ओर से रोजाना किसी न किसी संस्था के साथ सहयोग करके इन स्वच्छता सैनिकों के स्वागत की रस्म को अच्छी पहल बताया। इससे हर किसी का मनोबल बढ़ता है। ये स्वच्छता सैनिक काम के प्रति प्रेरित तो होते ही हैं, साथ में इन्हें यह अहसास भी होता है कि उनका सम्मान, उनकी चिंता करने वाले भी यहां पर हैं। इस मौके पर सभी स्वच्छता सैनिकों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।


नवकल्प फाउंडेशन के महासचिव डा. सुनील आर्य ने कहा कि किसी का सम्मान करना सबसे बड़ी चीज है। जिन लोगों का संस्था द्वारा इको ग्रीन परिसर में सम्मान कराया जा रहा है, वह विशेष सम्मान है। वे विशेष लोग हैं। उनके कंधों पर शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी है।

Post a Comment

0 Comments