परशुराम जयन्ती पर की विश्व कल्याण की कामना


परशुराम जयन्ती पर की विश्व कल्याण की कामना।

वृन्दावन। स्थानीय गोधुलीपुरम स्थित श्रीहरिदास धाम पर ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में परशुराम जयंती उत्सव बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। संस्थापक प. चंद्रलालशर्मा एवं अध्यक्ष आचार्य आनन्दवल्लभ गोस्वामी ने वैदिक विधि विधान के साथ भगवान परशुराम जी के चित्रपट का पूजन कर आरती उतारी।

इस अवसर पर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति प्राप्ति कामना से विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना भी की गई।

पण्डित सत्यभान शर्मा ने बताया कि सेवा संघ के समस्त सदस्य अपने अपने घर पर ही परशुरामजी का पूजन अर्चन कर जयन्ती उत्सव सादगी के साथ मना रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments