समाजसेवियों के दम पर आज लाखों भूखे लोगों का पेट भरा जा रहा है:विधायक सुधीर सिंगला

मां कालका की रसोई का विधायक, निगमायुक्त ने किया दौरा
-रसोई में बन रहे खाने व वितरण संबंधित दस्तावेज भी जांचे
-कालका मां सेवा समिति के जनसेवा के इस काम को सराहा


गुरुग्राम। यहां न्यू रेलवे रोड स्थित कालका मां सेवा समिति की ओर से लॉकडाउन के बीच शुरू की गई मां कालका की रसोई का शुक्रवार को विधायक सुधीर सिंगला और नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह ने दौरा किया। यहां जिस बेहतरी से खाना बनाया, पैकिंग और फिर उसे वितरित किया जा रहा है, उसकी उन्होंने तारीफ भी की। संस्था के जनसेवा के इस काम को उन्होंने देखने के बाद कहा कि जो भी सहायता प्रशासन की ओर से चाहिए, बेझिझक बता सकते हैं।


कालका मां सेवा समिति की इस रसोई में मौजूद संस्था के सदस्य दलीप लूथरा ने विधायक व निगमायुक्त को बताया कि संस्था द्वारा रोज हजारों लोगों तक खाना विभिन्न संस्थाओं, सदस्यों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। बकायदा इसके लिए रजिस्टर मैंटेन किया जा रहा है। सभी की एंट्री की जाती है। नगर निगम को भी इसमें खाना दिया जा रहा है, ताकि उनकी ओर से जरूरतमंदों को खाना पहुंच सके। विधायक सुधीर सिंगला ने संस्था के काम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे ही समाजसेवियों के दम पर आज लाखों भूखे लोगों का पेट भरा जा रहा है। हर संस्था को एक-दूसरे की अच्छी बातों से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

कोरोना संक्रमण का यह दौर तो चला ही जाएगा लेकिन हमारे द्वारा समाज के लिए की गई सहायता, दी गई सुविधा सदा याद की जाएगी। उन्होंंने इस रसोई के संचालक देवेंद्र गोयल व मधु गोयल दंपत्ति के हौंसले की भी प्रशंसा की। निगमायुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह ने मौके पर मौजूद रही मधु गोयल ने कहा कि समाज के लिए वे अनूठा उदाहरण हैं। समाजसेवा करते रहें। वंचितों की सेवा करके पुण्य कमाएं। मधु गोयल के पति देवेंद्र गोयल तबियत खराब होने के चलते अस्पताल गए थे तो दोनों ने उनसे फोन पर बात करके हालचाल भी जाना और उनके काम को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाजसेवा का अनूठा उदाहरण है। यहां की पूरी व्यवस्था को उन्होंने देखा। हलवाई किस तरह से सोशल डिस्टेंस के साथ काम कर रहे हैं। संस्था के बाकी सदस्यों के काम को भी उन्होंने सराहा।


मां कालका की रसोई के इस समूह में गुडग़ांव टैंट डीलर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सलूजा, दलीप लूथरा, पंकज गुप्ता, योगेश गोयल, पिं्रस मंगला, महावीर शर्मा, दीपक मंगला, अमन, विपिन गुप्ता, मानसी गोयल, हर्ष गोयल समेत काफी सदस्य सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments