महड़ौरा प्रधान हत्याकांड में पुलिस के हत्थें चढ़े दो शूटर समेत 04 साजिशकर्ता

-चंदौली यूपी। चन्दौली पुलिस ने हुए ग्राम प्रधान हत्याकांड का पुर्ण रूप से खुलासा कर दिया I
               
-महड़ौरा प्रधान हत्याकांड में पुलिस के हत्थें चढ़े दो शूटर समेत 04 साजिशकर्ता

विवेक श्रीवास्तव:चन्दौली ।  चन्दौली पुलिस ने बीते 9 अप्रैल को हुए ग्राम प्रधान हत्याकांड का पुर्ण रूप से खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
हत्या में प्रयुक्त एक कट्टा,कारतूस व खोखा और पिस्टल ,एक बारह बोर का कट्टा समेत मोटसयिकल बरामद किया  है।

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले के  ख़ुलासे को लेकर एएसपी, CO सकलडीहा के नेतृत्व में टीम गठित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बलुआ पुलिस ने मामलें में पहले भी गांव के ही दो साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 9 अप्रैल को बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महड़ौर गाँव मे देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने ग्राम प्रधान मनोज यादव की हत्या कर दी थी।

 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मामले से संबंधित अभियुक्त पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया और पंकज सिंह की निशान देहि पर पुलिस ने दबिश देकर अन्य अभियुक्तों को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक ग्राम प्रधान ने उनको और उनके परिवारों को जलील किया था जिसका बदला लेने के लिए पंकज सिंग और उसके साथियों ने प्रधान को मारने के लिए सोनू  सिंह को 2 लाख 20 हज़ार का सुपारी दिया था। वहीं मामले का खुलासा करते हुए ए एसपी ने बताया की अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Please like and share Ajeybharat.com






Post a Comment

0 Comments