मेयर मधु आजाद व ज्वायंट कमिश्नर पहुंचे मां कालका की रसोई
-गुरुग्राम के न्यू रेलवे रोड पर चल रही है रसोई
-कालका मां सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है आयोजन
-दोनों ने यहां की व्यवस्था को देखकर की सराहना
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण काल मेंं वंचितों, भूखों का पेट भरने को यहां न्यू रेलवे रोड स्थित मां कालका की रसोई में शुक्रवार को गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद व ज्वायंट कमिश्नर महावीर प्रसाद पहुंचे। उन्होंने यहां पर बन रहे खाने की व्यवस्था का पूरा जायजा लिया। साथ ही संचालकों की ओर से उन्हें रजिस्टर में दर्ज पूरा ब्यौरा भी दिखाया। दोनों ने यहां से की जा रही समाजसेवा को सराहा।
बता दें कि कालका मां सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र गोयल, मधु गोयल द्वारा कोरोना संक्रमण काल में 27 मार्च से ही वंचितों, भूखों को खाना खिलाने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को यहां ज्वायंट निगमायुक्त महावीर प्रसाद के साथ पहुंची मेयर मधु आजाद ने कहा कि इस कोरोना काल में जिससे जो धर्म का कर्म हो रहा है, वह कर रहा है। यह सच्ची मानवता की सेवा का कार्य है। क्योंकि इसमें किसी का पेट भरा जा रहा है। पकाकर वह भी पोष्टिक भोजन यहां से दिया जा रहा है। जो कि काबिले तारीफ है। उन्होंने रसोई के संचालक देवेंद्र गोयल की तारीफ करते हुए कहा कि बेशक वे खुद बीमार हैं, लेकिन भूखों की सेवा को वे यहां तत्पर हैं। खुद मौजूद रहते हैं। अपनी देखरेख में कार्य करवा रहे हैं।
उन्होंने भगवान से भी प्रार्थना की कि वे जल्द ही स्वस्थ हों और इसी तरह से जीवन पर्यन्त सेवा कार्य करते रहें। ज्वायंट कमिश्नर महावीर प्रसाद ने भी गोयल परिवार के इस कार्य को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की सहायता लिए वे व्यक्तिगत रूप से इस सेवा कार्य को इतने दिनों से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से ही समाज में वंचितों की मदद हो रही है। मां कालका रसोई में गुडग़ांव टैंट डीलर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सलूजा, दलीप लूथरा, पंकज गुप्ता, योगेश गोयल, पिं्रस मंगला, दीपक मंगला, अमन, विपिन गुप्ता, मानसी गोयल, हर्ष गोयल, मनीष गोयल, दीपक शर्मा सेवाएं दे रह हैं।
सेवादार दलीप लूथरा ने उन्हें बताया कि यहां से नगर निगम द्वारा भी रोजाना करीब 15 हजार से अधिक लोगों के लिए खाना लिया जा रहा है। अन्य कई स्थानों पर से लोग यहां से खाना लेकर जाते हैं। काफी जगहों पर सेवादार खुद भी आवंटित कर रहे हैं। रात के समय गोयल दंपति खुद पुलिस नाकों पर पुलिस कर्मियों को भोजन देकर आते हैं।
Please like and share Ajeybharat.com
0 Comments