संजीव कृष्ण ठाकुरजी जुटे हैं मूक प्राणियों की मौन सेवा में


संजीव कृष्ण ठाकुरजी जुटे हैं मूक प्राणियों की मौन सेवा में

टीम अजेयभारत:वृन्दावन। श्रीराधा माधव सेवाश्रय चेरिटेबल ट्रस्ट वृन्दावन एवं समर्पण गौशाला गोवर्धन द्वारा कोरोना आपदा काल में ब्रज के बन्दर और गौवंश की चारा सेवा नियमित निरन्तर चल रही है।

संस्था के संस्थापक ट्रस्टी प. श्रीसत्यभान शर्मा एवं मुख्य प्रवक्ता श्री राजीव शर्मा ने बताया कि गोवर्धन के पूरे परिक्रमा मार्ग एवं वृन्दावन में आबारा गौवंश के लिये समर्पण गौशाला के संस्थापक सुविख्यात भागवत कथा व्यास श्री संजीवकृष्ण ठाकुरजी द्वारा  हराचारा, भूसा एवं बन्दरों के लिये चना और रोटी भोजन के रूप में निरन्तर डलबाई जा रही हैं।

श्रीठाकुरजी ने कहा कि ब्रज की गाय और बन्दर हमारे भगवान को अति प्रिय हैं, आज की भीषण परिस्थिति में इन मूक प्राणियों की सेवा साक्षात बिहारीजी की सेवा है।

ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनन्दवल्लभ गोस्वामी ने संस्था के सेवा कार्यों के लिये संजीवकृष्ण ठाकुरजी और सम्पूर्ण ट्रस्ट परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीठाकुरजीद्वारा द्वारा पी एम केयर में भी ट्रस्ट द्वारा एक लाख ग्यारह हजार का चैक भेजकर आर्थिक सहयोग भी दिया गया है।

Please like and share Ajeybharat.com






Post a Comment

0 Comments