मथुरा: टीम अजेयभारत: वृन्दावन बाल विकास परिषद के संस्थापकाध्यक्ष श्रीविष्णु शर्मा के पूज्य पिता श्रीब्रजबिहारी शर्मा के निधन पर ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अध्यक्ष आचार्य आनन्दवल्लभ गोस्वामी ने कहा कि
ब्रजबिहारी शर्मा ने पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से वृन्दावन में समाज की जो सेवा की है वो सदैव स्मरणीय रहेगी। सहज सरल व्यक्तित्व के धनी एवं समाज सेवी श्री शर्मा जी की मिलनसारिता से यहाँ का समाज खासा प्रभावित रहा है।
शोक व्यक्त करने वालों में ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक श्रीचंद्रलाल शर्मा, संयोजक सत्यभान शर्मा, महासचिव जगदीश नीलम, विमल चैतन्य, श्रीहरि कौशल, गौरव शर्मा, श्रीराम मुद्गल शास्त्री, डॉ मनोज मोहन शास्त्री, राम कृष्ण त्रिपाठी आदि मुख्य हैं।
Please like and share Ajeybharat.com
0 Comments