मौसम की मार से बेहाल किसान पर चोरों ने ढाया कहर, उखाड़ ले गए सबमर्सिबल पम्प

मौसम की मार से बेहाल किसान पर चोरों ने ढाया कहर, उखाड़ ले गए सबमर्सिबल पम्प

 विवेक श्रीवास्तव:चंदौली:जनपद चंदौली के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरबेशपुर गांव में  बुधवार की देर रात कतिपय अज्ञात चोरों ने खेत में लगे समरसेबुल पम्प को उखाड़ ले गए और साथ ही सिचाई हेतु फैलाए गए पाइप एवं खेत में लगी हरी सब्जियों को भी काफी नुकसान किया। जहां इस लाकडाउन एवं मौसम की मार से बेहाल अन्नदाताओं पर कहर जारी है, वहीं इस प्रकार के कृत्य ने किसान सुनील मौर्या की बची खुची आस भी धूमिल हो गई है। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी टीम ने मौका मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार दरबेशपुर गांव निवासी किसान सुनील मौर्या  घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में हरी सब्जियों की खेती-बाड़ी करते हैं। परिवार का गुजर-बसर इसी खेती पर निर्भर है। मंगलवार  की रात 9 बजे तक सुनील अपने खेतों पर कार्य कर रहे थे। सुबह जब उनके परिजन खेतों पर पहुंचे तो सिंचाई हेतु लगाया गया समरसेबुल पम्प उखड़ा एवं सप्लाई हेतु बिछाई गई पाइप गायब देख सन्न रह गए। इस बात की जानकारी होते ही आसपास के किसान इकट्ठा हो गए और मनबढ़ चोरों को कोसते हुए भविष्य के बारे में सोचकर दुखित हो गए। बतौर सुनील यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी समरसेबुल का स्टार्टर चोरों द्वारा गायब कर दिया गया था।

किसानों ने बताया कि खेतों में लगीं सब्जियों को उखाड़कर नजदीक के खेत में गाढ़ दिया गया था। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट सदर थाना पुलिस को सौंपी है। इस बाबत सदर थाना प्रभारी गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक जांच पड़ताल कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Please like and share Ajeybharat.com






Post a Comment

0 Comments