ललित कटारिया बनें आल इंडिया फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएसन के प्रदेश उपाध्यक्ष

ललित कटारिया बनें आल इंडिया फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएसन के प्रदेश उपाध्यक्ष

गुरुग्राम। आज आल इंडिया फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोशल मीडिया से हुई जिसमें हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें गुरुग्राम से ललित कटारिया जो की फिल्म एवं संगीत जगत में दो बार शान-ए-हरियाणा अवार्ड, ताज-ए-हरियाणा अवार्ड, शेर भगतसिंह फेम अवार्ड, लाइफ टाइम बेस्ट अचिवेमेंट अवार्ड अपने बेहतर अभिनय, लेखन और निर्देशन के कारण ले चुके हैं को आल इंडिया फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिशन की तरफ से हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

ललित कटारिया ने संगठन को दृढ़ विश्वास दिलाते हुए कहा कि वो हरियाणा प्रदेश के हर आर्टिस्ट के हक के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। और सभी आर्टिस्ट भाईयों के बेहतर प्रदर्शन हेतु एवं उनकी सुरक्षा और सरकार से जो छूट और सुविधाओं के वो हकदार हैं की बेहतर सुविधाओं हेतु निरन्तर संघर्षरत रहेंगे। और सभी हरियाणा प्रदेश के आर्टिस्टों को साथ लेकर व् राष्ट्रीय स्तर पर संगीतो, फिल्मों और नाटकों का निर्माण करवाएंगे।

Post a Comment

0 Comments