योग के अनंत पहलू है: रितु कटारिया

योग के अनंत पहलू है: रितु कटारिया

मिसेज भारत आइकन 2019, मिसेज हरियाणा 2018, मिसेज इंडिया चार्मिंग 2018 व सोशल एक्टिविस्ट, मॉडल व योगा प्रशिक्षक रितु कटारिया कहती हैं कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है। हमें निरोग रहने का यह सबसे आसान तरीका है। कोरोना महामारी जैसे समय में योग के जरिए हम खुद को मजबूत बना सकते हैं। यदि खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है तो नियमित रूप से योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना होगा। योग करने से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

 इसलिए नियमित तौर पर योग, व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि हमारी योग पद्धति को पूरी दुनिया ने अपनाया है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम शपथ लेकर योग को नियमित रूप से करें। ताकि कोरोना जैसी बीमारी को हम पनपने यानी खुद के शरीर में प्रवेश करने से पहले ही रोक दें। बच्चो को पढ़ाई में एकाग्रता लाने के लिए योग का अभ्यास करना चाहिए। आज जिस प्रकार लोग मानसिक तनाव से ग्रस्त हो रहे तो उन्हें योग, मेडिटेशन करके अपने आप को मजबूत करना चाहिए। अपने लिए, अपनों के लिए, राष्ट्र धर्म के लिए योग को अपनाए।

Post a Comment

0 Comments