अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्री कृष्णसरस की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


अखिल भारतीय श्री गोवंश संरक्षण समिति  एवं ब्राह्मण सेवा संघ की संयुक्त बैठक सी.एल. पब्लिक स्कूल कैलाश नगर में आयोजित हुई जिसमें  अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण समिति  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भा.जा.पा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित श्री श्री कृष्णसरस का कोरोनावायरस संक्रमण चिकित्सा के चलते एस.एन. हॉस्पीटल आगरा में देहांत हो जाने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

 समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए जन समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले एक जुझारू एवं वरिष्ठ समाजसेवी व्यक्तित्व के निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया है। श्रीकृष्ण सरस विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वाह कर रहे थे।

समिति के सदस्यों ने मौन रहकर श्री बांके बिहारी जी महाराज से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है, शोक संवेदना प्रकट करने के वालों में सर्वश्री स्वामी महेशानंद सरस्वती, पंडितचंद्र लाल शर्मा, रामजीवन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, पंडित जगदीश नीलम, आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, देवेंद्र नाथ गोस्वामी, सत्यभान शर्मा, कालीचरण सिंह, ब्रजकिशोर गोस्वामी, गोवर्धन दास अग्रवाल, जगदीश गुरु, सुरेशचंद शर्मा, महेशचंद्र भारद्वाज, ललित किशोर शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, हरिदास अग्रवाल, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, रोहित कुमार शिवहरे, विनायक शर्मा, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, विष्णु शर्मा, आचार्य महेश भारद्वाज, विकास पंडित, अनुराग कृष्णशास्त्री, रवि शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments