बृज मै नंदोत्सव की रही धूम, घर घर हुआ अभिषेक ।
अजय विद्यार्थी
गोवर्धन रात मै जन्म के बाद घर घर मै नंदोत्सव मनाया गया।
गिरिराज नगरी के प्रमुख तीनो गिरिराज मंदिर गिरिराज दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद व जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराज शिलाओ का भव्य दुग्धाभिषेक कर नंदोत्सव मनाया गया।
जतीपुरा स्थित मुखारबिंद मंदिर पर गिरिराज शिला का केसर मिश्रित दूध , दही , घी , शहद , शक्कर, इत्र आदि से भव्य महाभिषेक किया गया।
नंदोत्सव मै सभी ने एक दूसरे को बधाई दी व मंगलगान किया गया।
लाला के जन्म के उपलक्ष्य मे चरणामृत प्रसादी वितरित की गयी।
बृज के घर घर मै नंदलाला के जन्म के बाद घर घर नंदोत्सव मनाया गया तथा पकवान बनाये गये। जमकर प्रसाद वितरित किया गया।
0 Comments