अपने हॉट अंदाज और आइटम सॉन्ग से लाखों-करोड़ों दिलों में जगह बना चुकी एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) ने आज यानी 6 अगस्त को अपनी सासु मां का 70वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सनी के पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) और सभी बच्चे मौजूद थे। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें डेनियन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं फोटोज।
दरअसल, सनी लियोन और डेनियल वेबर ने अपनी मां का 70 वां जन्मदिन घर पर ही मनाया। साथ ही वो अपनी मां और अपने बच्चों निशा कौर वेबर, आशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर के साथ एक छोटी सी सैर पर भी गए। इसकी तस्वीरें डेनियल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा "जन्मदिन मुबारक मां-70। हम हमेशा आपके जन्मदिन पर एक साथ नहीं होते हैं और मुझे पता है कि आप ही वो हो जिसे हम सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और इसलिए हम आए हैं। घर वो जगह है जहां दिल है और हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। ये सब एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसे हम कभी नहीं समझ पाएंगे और शायद ये हमारे समझ ना आए। पिताजी को आप पर गर्व होगा। Xoxoxo मुझे आपसे बहुत प्यार है।"
0 Comments