सेक्टर 109 गुरुग्राम में 500 पेड़-पौधों का वृक्षारोपण
गुरूग्राम। 6 जुलाई दिन रविवार को "जन हितकारी संगठन" के कार्यकर्ताओं ने लगभग 500 पेड़ पौधे लगाए। इस बार वृक्षारोपण का आयोजन गुरुग्राम के सेक्टर 109 में किया गया। इसमें छायादार पेड़़-पौधे जैसे पीपल, नीम, बड़, शीशम इत्यादि का रोपण किया गया।
इसी दौरान संगठन के कार्यकर्ता शशिकांत और राजू ने बताया कि हमने पर्यावरण दिवस पर 551 पेड़-पौधों का वृक्षारोपण करने की शपथ ली थी और उसे हम पूरा कर चुके हैं। इसके बावजूद भी हमारे कार्यकर्ता अपने कदमों को नहीं रोक पा रहे। हम लोग हमेशा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हैं और निरंतर रूप से उसका पालन पोषण करते रहते हैं, इसमें चाहे जलाशय हो या पेड़ पौधे। हमारा यह प्रयास देश के विभिन्न राज्यों में यह चलता रहता है।
हमें ह्रदय से प्रकृति से प्रेम करना चाहिए क्योंकि प्रकृति अमृत प्राप्त करने में हमारी मदद करती है। प्रकृति हमारे लिए उपहार है। हमें इस उपहार का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जमीन में गढ़ी सम्पत्ति सपना हो सकती है, झूठ हो सकती है लेकिन जमीन के ऊपर की पर्यावरण सम्पत्ति हकीकत है, सत्य है, हमारे पास है। अगर हम पर्यावरण सम्पत्ति को खो देंगे तो हमारा पृथ्वी पर अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो धर्म रहेगा, धर्म रहेगा तो मानवता रहेगी, मानवता रहेगी तो इंसान खुशहाल रहेगा इसलिए प्रकृति से प्रेम करें। तुम वृक्षों, पशु-पक्षी इत्यादि की देखभाल करो, ये तुम्हें बदले में बहुत कुछ उपयोगी सामान देंगे। इनको पूजन से कोई लाभ नहीं मिलेगा, केवल देखभाल करने से ही मिलेगा। वृक्षों से ही हमारा जीवन है, इसलिए हम सभी को वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान जरूर देना चाहिए।
जन हितकारी संगठन दूसरे सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन तथा राज्य सरकार के साथ मिलकर भी समय समय पर मानवता कल्याण में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। जैसे कोरोना महामारी के समय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा, डॉक्टरों के साथ मिलकर कोरोना की जांच, मास्क, सेनेटाइजर, खाद्य सामग्री वितरण और वृक्षारोपण इत्यादि।
"जन हितकारी संगठन का आह्वान, आओ प्रकृति को करे खुशहाल"
0 Comments