जन्मदिन वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों के साथ मनाया
गुरुग्राम। आज 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जन हितकारी संगठन के कार्यकर्ता सुनील ने अपना 22वा जन्मदिन वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों के साथ मनाया।
आज के समय में जहां युवा अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ मनाना पसंद करते है, वही सुनील ने अपना जन्मदिन गुरुग्राम के देवीलाल वृद्ध आश्रम मेंं रहने वालो लोगो के साथ मिलकर बड़ी धूमधाम से मनाया।
भारत जैसे देश में जहाँ माता-पिता को देवता समान समझा जाता था, आज वहां बढ़ते वृद्ध आश्रम हकीकत बयां करने के लिए काफी हैं कि हमारे समाज में किस नकारात्मक तरीके से बदलाव आ रहा है। महानगरों और नगरों में आधुनिकता से जीने की ललक में हम साल भर में एक बार कोई न कोई दिवस हम जरूर मनाते हैं, जैसे मदर्स डे, फादर्स डे और अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। लेकिन इन दिवसों का उन बुजुर्गों के लिए क्या मायने हैं जिनके बच्चे ठीक से बात भी नहीं करते। यह कहना गलत न होगा कि ओल्ड एज होम होना हमारे समाज के लिए कलंक हैं, किन्तु धीरे-धीरे यह समाज की सच्चाई बनता जा रहा हैं। जिन बच्चों को पालने के लिए माँ-बाप अपनी ज़िन्दगी लगा देते हैं, उनकी शिक्षा और सुविधा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं, उनको जीवन के अंतिम क्षण में अकेला छोड़ देना कितना बड़ा अपराध है, इस बात की कल्पना भी मुश्किल है।
कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो दुसरो के लिए भी जीते हैं, उसी की मिशाल कायम की जन हितकारी संगठन ने।
जहा कोरोना महामारी के दौरान लोग घरों से बाहर निकलना और लोगो से मिलना कम पसंद करते है वहीं पर सुनील एवम् उनके साथियों ने हिम्मत दिखाई और अपने जन्मदिन को कुछ ख़ास बनाया। जन्मदिन पर वृद्धों को कुछ उपहार भी वितरित किए, जिनमें खाने पीने का समान और कपड़े सामिल थे।
इसी दौरान जन हितकारी संगठन के अन्य साथी शशिकांत, विकास, दिनेश और कृष्णा भी शामिल थे।
0 Comments