शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका ।
ब्राह्मण सेवा संघ ने किया वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ विनोद बनर्जी का अभिनन्दन।
वृंदावन।ब्राह्मण सेवा संघ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर स्थानीय हजारीमल सोमानी नगरपालिका इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ शिक्षाविद समाजसेवी डॉक्टर विनोद बनर्जी का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
पंडित चंद्रलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में डॉ विनोद बनर्जी को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर विनोद बनर्जी ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर कहा की शिक्षा के क्षेत्र में आने के बाद शिक्षक का दायित्व कभी पूर्ण नहीं होता। हमारा राष्ट्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करे, ऐसा सभी शिक्षकों का दायित्व है। प. चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि बहुआयामी शिक्षा ही राष्ट्र को विश्व गुरु की पदवी दिला सकती है। डॉक्टर विनोद बनर्जी ने शिक्षा के उन्नयन एवं बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं तथा शैक्षिक मंडलीय बालमेलाओं का संयोजन कर शिक्षा जगत को नई दिशा दी है
जगदीश नीलम एवं पंडित सत्यभान शर्मा ने कहा ब्राह्मण सेवा संघ सदैव राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के प्रहरियों के सम्मान में तत्पर रहता है।
इस अवसर पर पंडित तपेश पाठक, नीरज गौड़, संजय शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
0 Comments