शुक्र के उदय होते ही मांगलिक कार्य प्रारंभ हुए। शुक्रोदय का राशियों पर प्रभाव।
17 अप्रैल को शुक्र ग्रह के उदय होने पर किए जा सकेंगे मांगलिक काम, शुक्र ग्रह के उदय होने पर 22 अप्रैल से फिर सुनाई देगी शहनाई की गूंज
22 अप्रैल से शादियों की शुरुआत हो रही है। 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने व 17 को शुक्र ग्रह के उदय होने के बाद इस साल शादियों के लिए करीब 50 मुहूर्त रहेंगे। हालांकि कोरोना के चलते शादियों की खुशियां कुछ फीकी रह सकती हैं। विवाह जैसे अनुष्ठानों में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष गणनाओं के आधार पर विवाह के लिए शुभ तिथियों का निर्धारण किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक तरफ जहां कुछ अवसर पर विवाह के लिए कुछ तिथियों और माह बहुत ही शुभ मानी गई हैं, तो वहीं कुछ अवसर पर विवाह कार्यक्रम नहीं हो सकते। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार खरमास, मलमास, शुक्र तारा का अस्त होना और देवशयनी पर मांगलिक नहीं किए जाते हैं। क्योंकि शुभ विवाह के लिए ग्रहों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विवाह के लिए सभी 9 ग्रहों में गुरु और शुक्र ग्रह की अहम भूमिका रहती है। इन दोनों ग्रहों के अस्त रहने पर विवाह अनुष्ठान रुक जाते हैं और उदय होने पर विवाह आरंभ हो जाते हैं।
22 अप्रैल से शुरू हो रहा शादियों का दौर 15 जुलाई तक रहेगा। मई और जून में इस साल विवाह के लिए ज्यादा मुहूर्त हैं। इसके बाद चातुर्मास लगने से मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाएंगे। अक्षय तृतीया व देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त पर अधिक शादियां होंगी। इस साल 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी होने से वैवाहिक या मांगलिक काम नहीं हो पाएंगे। 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी से फिर से शहनाई गूंज उठेगी।
वीकेंड कर्फ्यू से शादी की तैयारियों पर भी असर, रामनवमी के अबूझ सावे पर 40 प्रतिशत शादियां
20 अप्रेल की शाम 6.50 बजे वैभव और सुख समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह पश्चिम दिशा में मेष राशि में उदय होंगे। साथ ही 65 दिन बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। उधर, रामनवमी के अबूझ सावे से पूर्व कोरोना के कारण लगे वीकेंड कर्फ्यू के चलते शादी वाले घरों में विवाह की तैयारियों पर भी असर पड़ा है।
वर्तमान में मेष राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का त्रिग्रही योग चल रहा है। 21 अप्रेल को रामनवमी का अबूझ सावा रहेगा। इस बीच 20 से 23 अप्रेल तक शुक्र ग्रह का बाल्यत्व दोष होने से मांगलिक कार्य शुरू नहीं हो सकेंगे। अत: 25 अप्रेल से पंचागीय सावों की शुरुआत होगी।
शादी के लिए अगले मुहूर्त पर कर रहे विचार
लेकिन मेहमानों की सीमित संख्या और कोविड की गाइडलाइन के चलते शादी की रौनक फीकी नजर आएगी। कोविड के कारण बदली हुई परिस्थितियों से 40 प्रतिशत शादियां रद्द हो चुकी हैं। आयोजक अब अगले मुहूर्त में शादियां करना चाह रहे हैं।
शुक्र के उदय के साथ शुरू होंगे शुभ कार्य
शुक्रके उदय के साथ ही जनेऊ संस्कार व गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। शुभ कार्यों के लिए बृहस्पति के अलावा शुक्र ग्रह का उदय होना जरूरी माना गया है।
अगले महीने में सर्वाधिक 16 मुहूर्त
मई में इस वर्ष विवाह, सगाई और लग्न के सबसे अधिक 16 मुहूर्त हैं। जून में 9 और जुलाई में 5 दिन ही विवाह के लिए मुहूर्त हैं। इनमें 15 जुलाई को आखिरी मुहूर्त रहेगा। 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही शादियों पर रोक लग जाएगी।
अप्रैल से जुलाई तक 37 मुहूर्त
अप्रैल से जुलाई तक शादियों के लिए 37 मुहूर्त रहेंगे। पहला 22 अप्रैल को फिर 24 से 30 अप्रैल तक हर दिन विवाह मुहूर्त रहेगा। मई में शादियों के लिए सबसे ज्यादा 15 दिन मिलेंगे। फिर जून में 9 और जुलाई में 5 दिन विवाह मुहूर्त हैं।
नवंबर व दिसंबर में 13 दिन शादी
जुलाई में देवशयन होने के बाद 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर विवाह मुहूर्त के साथ शादियों का दौर फिर शुरू हो जाएगा। इस महीने 15 में से सात दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। वर्ष के आखिरी माह दिसंबर में 15 तारीख के पहले तक शादियों के लिए सिर्फ 6 ही दिन मिलेंगे।
18 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र मेष राशि में उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुक्र के उदय होने के साथ ही शादि- विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र कन्या राशि में नीच के और मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं। शुक्र के उदय होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
विवाह की तिथियां
अप्रैल - 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, और 30
मई - 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30
जून - 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, और 24
जुलाई - 1, 2, 7, 13 और 15
नवंबर - 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30
दिसंबर - 1, 2, 6, 7, 11 और 13
आइए जानते हैं शुक्र का मेष राशि में उदय से कैसा रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
शादी- विवाह होने के योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना शुभ कहा जा सकता है।
धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।
नया मकान या वाहन का योग भी बन रहा है।
सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
मिथुन राशि
शुक्र का उदय होने से आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा, लेकिन खर्चों में इजाफा भी हो सकता है, इसलिए सोच- समझकर धन खर्च करें।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी बेहतरीन है।
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से मिला-जुला फल मिलने की उम्मीद है।
परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, लेकिन हिम्मत से काम लेने की जरूरत होगी।
धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे।
दान- पुण्य करने का अवसर भी मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी बेहतरीन है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मान- सम्मान में वृद्दि होगी।
लेन- देन के मामलों में सावधानी बरतें।
कोर्ट- कचहरी के मामलों से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है।
व्यापारियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
मान- सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के उदय होने से सावधान रहने की आवश्यकता है।
किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
वाद- विवाद से बचने का प्रयास करें।
शादी विवाह के कार्यों में विलंब हो सकता है।
धनु राशि
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है।
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
दापंत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
विवाह होने के योग भी बन रहे हैं।
पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
नया मकान या वाहन ले सकते हैं।
कुंभ राशि
किए गए कार्यों की सराहना होगी।
धर्म- कर्म के कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
सामाजिक मान- सम्मान भी बढ़ सकता है।
अपने स्वभाव के चलते कठिन समय को आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शुक्र के उदय होने से मिले- जुल परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी।
धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
रविशराय गौड़
ज्योतिर्विद
अध्यात्मचिन्तक
9926910965
0 Comments