सिविल डिफेंस गुरुग्राम ने आज दादरी तोए में गुरुग्राम झज्जर मार्ग पर 125 फलदार पौधे लगाए

 


गुरुग्राम, 25 जुलाई 2021। सिविल डिफेंस गुरुग्राम ने आज दादरी तोए में गुरुग्राम झज्जर मार्ग पर 125 फलदार पौधे लगाए। लायंस क्लब गुड़गांव सिटी के सहयोग से दादरी तोए झज्जर मे आज सुबह 9:30 बजे से पौधरोपण किया गया।



 इसमें विशेष सहयोग वहां के स्थानीय निवासी सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन सुकेश सैनी का रहा। इस पौधारोपण अभियान में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश दुआ सहित टीम में जेपी राघव, राजवीर, धर्मेंद्र फौजी, गगनदीप चौहान, विपिन शुक्ला, सतीश कुमार, अमित अरोड़ा, निखिल अरोडा, रोहित राघव, लायंस क्लब गुरुग्राम से राजीव कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार गाबा आदि मौजूद रहे। लॉयन डीवी तनेजा फादर ऑफ प्लांटेशन प्रोजेक्ट के सौजन्य से यह पौधे मुहैया कराए गए।

Post a Comment

0 Comments