राज्य महिला आयोग सदस्या की फटकार लगते ही दौडी पुलिस
बागपत ( सचिन त्यागी )
राज्य महिला आयोग की सदस्या को बागपत पहुंचते की पुलिस की शिकायत मिली है। अपनी समस्या लेकर पहुंची एक महिला ने पुलिस पर आरोपियों पर कारवाई न करने का आरोप लगाया। जिसके बाद संबंधित पुलिस कर्मी को फटकार लगायी गयी।
राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी ने बुधवार को बागपत गेस्ट हाउस में जन सुनवाई की। राज्य महिला आयोग की सदस्या बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बागपत पहुंची थी। यहां उन्होंने गेस्ट हाउस में महिला अपराधों की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। बड़ौत की एक महिला ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। जिससे महिला आयोग की सदस्या नाराज हो गयी और मीना कुमारी ने सीओ बागपत को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। मोके पर ही कार्रवाई होने से कई पीड़िता संतुष्ट नजर आई।महिला जनसुनवाई में 8 केसो की सुनवाई की गई जिनमें से दो केसो को महिला थानाध्यक्ष एवं बिनौली थाना अध्यक्ष, बडौत थानाध्यक्ष एवं सीओ सिटी को जांच कर उचित कार्यवाही के आदेश दिये गये।
मिशन शक्ति तृतीय चरण जागरूकता शिविर
सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालिज बागपत में मिशन शक्ति तृतीय चरण के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। श्रीमती मीना कुमारी द्वारा नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए निडरता से अपने कार्य करने को कहा। महिला थानाध्यक्ष द्वारा समस्त हेल्पलाइन नम्बरो व एंटी रोमियो के बारे में जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति तृतीय चरण नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के अन्तर्गत स्वालंबन कैम्प का आयोजन किया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल सेवा योजना, मु० कन्या सुमंगला योजना, बाल विवाह, महिला हेल्पलाइन, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेशन, घरेलू हिंसा वन स्टाप सेन्टर आदि की जानकारी देकर जागरूक किया गया। जन सुनवाई के दौरान महिला कल्याण अधिकारी शालू चौधरी, जिला समन्वयक अनीसा आदि के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments